Tuesday, September 15, 2026

रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में 6 बसों में आग लगाने वाला गिरफ्तार, CCTV फुटेज से खुला राज

साल 2023 में 9 बसों में लगी थी आग

खादगढ़ा बस स्टैंड में भीषण आग लगी की यह पहली घटना नहीं है जिसे किसी नशेड़ी या फिर सिरफिरे के द्वारा अंजाम दिया गया हो। साल 2023 के जून महीने में भी 9 बसों में आग लगी थी। जून महीने में 5 घंटे के अंतराल में खादगढ़ा बस स्टैंड में दो बार भीषण आग लगी थी, इस आग लगी में 8 बसें जलकर पूरी तरह से खाक हो गई, जबकि एक बस को अग्निशमन विभाग के द्वारा बचा लिया गया था। 9वें बस में आंशिक रूप से नुकसान हुआ था, लेकिन बाकी आठ बसें तो पूरी तरह से जल कर राख हो गई थीं।

पहली वारदात में कुल 5 बसों में अचानक आग लगी थी आनन-फानन में दमकल के वाहनों को बुलाया गया। दमकल के 5 वाहनों ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। लेकिन तबतक चार बसें जलकर पूरी तरह से खाक हो गई थी। पहली अगलगी कि घटना के बाद आग पर काबू पाने के बाद दमकल के वाहन वापस चले गए। आग पर काबू पाने के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई और सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगी ताकि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा सके। लेकिन तभी अचानक खादगढ़ा बस स्टैंड में एक बार फिर से भगदड़ मच गई। 5 घंटे के अंतराल में दूसरी बार बस स्टैंड में खड़ी चार बसों में आग लग चुकी थी। एक बार फिर से अग्निशमन विभाग को मामले की जानकारी दी गई। लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते एक बार फिर से चार बसें जलकर खाक हो गईं। दूसरी बार भी दमकल के 6 वाहनों ने 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। बाद में सीसीटीवी जांच में यह बात सामने आई कि एक नाबालिग द्वारा बसों में स्प्रिट छिड़क कर आग लगायी गयी थी। जिसके बाद आरोपित नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर