Tuesday, November 3, 2026

सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 17 फरवरी से, एडमिट कार्ड हुए जारी

दिल्ली: सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं और 12वीं क्लास के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। हालांकि, सीबीएसई ने साफ किया है कि रेगुलर स्टूडेंट्स खुद एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। यह सुविधा सिर्फ स्कूलों के लिए है। स्कूलों को ‘परीक्षा संगम’ पोर्टल पर जाकर अपनी आईडी से लॉगिन करना होगा और वहां से सभी बच्चों के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने होंगे। इसलिए, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे तुरंत अपने स्कूल से संपर्क करें। स्कूल प्रशासन ही आपको प्रिंटेड एडमिट कार्ड देगा। याद रखें, बिना स्कूल की मोहर और प्रिंसिपल के साइन के यह कार्ड मान्य नहीं होगा।

सीबीएसई की 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक चलेंगी। वहीं, 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 10 अप्रैल 2026 तक जारी रहेंगी। एग्जाम सेंटर पर एंट्री के लिए एडमिट कार्ड की फिजिकल कॉपी ले जाना अनिवार्य है। इसके बिना आपको सेंटर के अंदर घुसने नहीं दिया जाएगा।

स्कूल के प्रिंसिपल या अधिकारी इन स्टेप्स से एडमिट कार्ड निकाल सकते हैं। सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर ‘परीक्षा संगम’ पोर्टल को चुनें। इसके बाद ‘एडमिट कार्ड, सेंटर मटेरियल फॉर मेन एग्जाम 2026’ वाले लिंक पर क्लिक करके,अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें। एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएंगे, इन्हें डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर