Thursday, October 29, 2026

बोकारो में रिटायर्ड GST अधिकारी शक्ति सिंह के आवास पर CBI की छापेमारी, 27 लाख के आभूषण बरामद

बोकारो : झारखंड के बोकारो जिला के चिरा चास थाना क्षेत्र स्थित कैलाश हाउसिंग में मंगलवार को CBI की टीम ने रिटायर्ड GST अधिकारी शक्ति सिंह के आवास संख्या-53 पर छापेमारी की। CBI अधिकारियों ने घर के अंदर जांच शुरू कर दी, जबकि बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। शक्ति सिंह बिहार में जीएसटी विभाग में पदस्थापित थे और लगभग दो वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए हैं।

इसे भी पढ़ें : धनबाद के जज उत्तम आनंद हत्याकांड मामले में दोषियों को उम्रकैद की सजा झारखंड हाईकोर्ट ने रखी बरकरार

स्थानीय लोगों के अनुसार, धनबाद और पटना से आई सात सदस्यीय सीबीआई टीम ने सुबह लगभग 7 बजे कार्रवाई के लिए पहुंची। सूत्रों के मुताबिक, टीम ने घर के प्रत्येक कमरे की गहन तलाशी ली और इस दौरान नकदी, आभूषण और अन्य संपत्तियों का आकलन किया. अपुष्ट जानकारी के अनुसार सीबीआई को लगभग 5.49 रुपए लाख नकद और करीब 27 लाख रुपए मूल्य के आभूषण बरामद हुए हैं। हालांकि, सीबीआई के किसी भी अधिकारी ने आधिकारिक तौर पर छापेमारी के उद्देश्य या बरामदगी की पुष्टि नहीं की है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर