Thursday, July 23, 2026

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के खिलाफ FIR, आचार संहिता के उल्लंघन का मामला

मोकामा  :  मोकामा से जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह के गिरफ्तार होते और उनके जेल जाते ही केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह भी गिरफ्तार होंगे. यह सवाल मोकामा में चर्चा का विषय बना हुआ है, आज जब पहले चरण के मतदान के लिए विधानसभा की 121 सीटों के लिए चुनाव प्रचार खत्म हो रहा है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अनंत सिंह के लिए वोट मांगने और उनके पक्ष में चुनाव प्रचार करने मोकामा पहुंचने वाले हैं, तो उससे पहले ही मोकामा से जदयू और अनंत सिंह के लिए 2 खबर सामने आई है. पहली खबर यह है कि ललन सिंह ने जैसे ही अनंत सिंह के चुनाव प्रचार का जिम्मा अपने कंधों पर लिया और उनके पक्ष में सोमवार को डिप्टी सीएम व बीजेपी नेता सम्राट चौधरी के साथ रोड शो किया, प्रशासन ने दोनों नेताओं के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है. मामला दर्ज होने के बाद से ही यह कयास लगाए जाने लगे हैं कि क्या अब ललन सिंह की गिरफ्तारी होगी, क्या चुनाव से पहले सम्राट चौधरी भी गिरफ्तार होंगे. सम्राट चौधरी तारापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. फिलहाल इस मामले में लोग अपने अपने स्तर कयास लगा रहे हैं.

दरअसल केंद्रीय मंत्री ललन सिंह सोमवार को सम्राट चौधरी के साथ मोकामा पहुंचे और जदयू उम्मीदवार व दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में मुख्य अभियुक्त बनाए गए अनंत सिंह के चुनाव प्रचार का जिम्मा अपने ऊपर लेने का ऐलान कर दिया. उन्होंने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ रोड शो किया और लोगों से अनंत सिंह के समर्थन में मतदान की अपील की। रोड शो खत्म होते ही केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में FIR दर्ज किया गया है। आरोप है कि दोनों नेताओं ने अनंत सिंह के समर्थन में अपने रोड शो में अनुमति से अधिक संख्या में वाहनों का उपयोग किया.

इस संबंध में पटना के SSP कार्तिकेय शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ ही रोड शो के आयोजकों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही बगैर अनुमति वाली गाड़ियों को जब्त भी किया गया है।

कहा जा रहा है कि रोड शो के लिए केवल दस गाड़ियों के इस्तेमाल की अनुमति दी गई थी जबकि उनके काफिले में 48 गाड़ियाँ शामिल थी। अब प्रशासन ने इसको ही आधार बनाते हुए मामला दर्ज करने की कार्रवाई की है.

बता दें कि सोमवार को केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ओपन जिप्सी में सवार होकर पंडारक से मोकामा तक करीब 30 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। इस दौरान ललन सिंह ने यह भी कहा था कि जब तक अनंत सिंह बाहर थे, हमारी जिम्मेवारी कम थी लेकिन अब उनके जेल चले जाने के बाद हमारी जिम्मवारी बढ़ गई है। अब मोकामा विधानसभा का हर व्यक्ति अपने आप को अनंत सिंह समझ कर चुनाव लड़ें।

Also Read : Aaj Ka Rashifal 4 November 2025 : हनुमानजी की कृपा से 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें आज का पूरा राशिफल

दूसरी खबर यह है कि मोकामा से जन सुराज पार्टी उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी को अब गिरफ्तार कर लिया गया है. उनकी गिरफ्तारी दुलारचंद यादव की हत्या के समय दो पक्षों में हुए कथित मारपीट की घटना मामले में हुई है. इसे लेकर अनंत सिंह के समर्थकों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. शनिवार देर रात जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह के अचानक गिरफ्तार होने के बाद से ही पुलिस प्रशासन से यह पूछा जाने लगा था कि दूसरे पक्ष के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई, तो इस मामले को लेकर पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने पहले सीधे शब्दों में कोई जवाब नहीं दिया लेकिन उसके बाद रविवार को डीजीपी विनय कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जन सुराज पार्टी उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी की भी गिरफ्तारी होगी. और आज जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अनंत सिंह के लिए वोट मांगने, उनके पक्ष में चुनाव प्रचार करने मोकामा पहुंच रहे हैं तो उससे पहले पीयूष प्रियदर्शी को गिरफ्तार कर लिया गया है ताकि अनंत सिंह के समर्थकों का गुस्सा न भड़के और सीएम नीतीश कुमार के लिए किसी भी प्रकार के कोई असहज स्थिति न पैदा हो सके.

दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले से जुड़े इस पूरे घटनाक्रम का यही अंत होता नहीं दिख रहा बल्कि कई और परतें, कई कहानियां, किस्से का खुलासा आने वाले दिनों में देखने को मिल सकता है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर