Sunday, September 20, 2026

कैबिनेट सचिव डॉ. टीवी सोमनाथन और गृह सचिव गोविंद मोहन को मिला एक साल का सेवा विस्तार

नई दिल्ली : केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने कैबिनेट सचिव डॉ. टीवी सोमनाथन और केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन के एक साल के सेवा विस्तार के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है. इस संबंध में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने पांच अगस्त को अधिसूचना जारी कर दिया है. जारी अदिसूचना के अनुसार तमिलनाडु कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. टीवी सोमनाथन को कैबिनेट सचिव के रूप में एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया है. वह 30 अगस्त 2026 को सेवानिवृत होने वाले थे.

इसे भी पढ़ें : JPSC-JSSC परीक्षा धांधली मामले में आंदोलनरत छात्रों से बातचीत को बनेगी मंत्रियों की उच्चस्तरीय कमेटी

इसके साथ ही, केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने केंद्रीय गृह सचिव व सिक्किम कैडर के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी गोविंद मोहन के कार्यकाल को भी एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया है. वह 22 अगस्त 2026 को सेवानिवृत होने वाले थे. यह सेवा विस्तार FR 56 (d) तथा ऑल इंडिया सर्विसेज (डेथ-कम-रिटायरमेंट बेनिफिट्स) रूल्स, 1958 के नियम 16 (1A) के प्रावधानों में शिथिलता देते हुए प्रदान किया गया है. देश की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों के प्रबंधन में गृह सचिव की मुख्य भूमिका होती है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर