Friday, October 30, 2026

बिहार में आज कैबिनेट की बैठक, कल गांधी मैदान में मंत्रिमंडल विस्तार का शपथ ग्रहण समारोह

पटना: बिहार की राजनीति में इन दिनों सरगर्मी बढ़ गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल विस्तार से ठीक पहले राजधानी पटना में नेताओं और विधायकों की आवाजाही तेज हो गई है। कल यानी 7 मई (गुरुवार) को दोपहर करीब 12 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें 27 नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। यह कार्यक्रम पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा। मंत्रिमंडल विस्तार से पहले एनडीए के कई विधायक पटना पहुंच चुके हैं। प्रशासन ने कार्यक्रम के लिए व्यापक तैयारी की है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

आज होगी अहम कैबिनेट बैठक 

मंत्रिमंडल विस्तार से पहले आज एक महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। यह बैठक मुख्यमंत्री सचिवालय में शाम 5 बजे होगी, जिसकी अध्यक्षता खुद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों को अंतिम मंजूरी दी जा सकती है। माना जा रहा है कि सरकार अपने एजेंडे और प्राथमिकताओं को स्पष्ट करने के बाद ही कैबिनेट विस्तार करेगी। इससे पहले 29 अप्रैल को हुई कैबिनेट बैठक में 63 एजेंडों को मंजूरी दी गई थी। इस बैठक में रोजगार और भर्ती से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए थे। जैसे बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर भर्ती को मंजूरी। शिक्षा विभाग में 9,152 पदों पर बहाली। ट्रैफिक पुलिस में 485 पद स्वीकृत और वन एवं पर्यावरण विभाग में 313 पदों की मंजूरी मिली थी।  इसके अलावा, संजय गांधी जैविक उद्यान का नाम बदलकर पटना जू करने का फैसला भी लिया गया। सरकार के हालिया फैसलों से साफ है कि रोजगार सृजन और प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करना उसकी प्राथमिकता में शामिल है। अब देखना होगा कि मंत्रिमंडल विस्तार में किन चेहरों को मौका मिलता है और इससे राजनीतिक समीकरण कैसे बदलते हैं।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस तमिलनाडु में टीवीके को नई सरकार बनाने में देगी समर्थन, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम पर ये कहा

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर