Sunday, September 20, 2026

कांग्रेस तमिलनाडु में टीवीके को नई सरकार बनाने में देगी समर्थन, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम पर ये कहा

न्यूज डेस्क: कांग्रेस ने तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी टीवीके को समर्थन देने के संकेत दिए हैं. कांग्रेस के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा है टीवीके के प्रमुख विजय ने सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से समर्थन मांगा है. वेणुगोपाल ने कहा, ”कांग्रेस का यह साफ़ मानना है कि तमिलनाडु में जनादेश एक धर्मनिरपेक्ष सरकार के पक्ष में है, जो संविधान की भावना और शब्दों दोनों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हो.” बता दें कि टीवीके ने तमिलनाडु की 234 सीटों में से 108 सीटें जीती हैं. जबकि सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की जरूरत है. कांग्रेस ने तमिलनाडु में पांच सीटें जीती हैं.

भाजपा से दूर रखना लक्ष्य

उन्होंने कहा, ”कांग्रेस ये सुनिश्चित करना चाहती है कि भाजपा और उसके सहयोगी किसी भी रूप में तमिलनाडु की सरकार न चला सकें. थिरु विजय ने भी कामराज से प्रेरणा लेने की बात कही है.” वेणुगोपाल के मुताबिक़, ”कांग्रेस नेतृत्व ने तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी को निर्देश दिया है कि वे चुनावी जनादेश में झलक रही राज्य की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए थिरु विजय के अनुरोध पर अंतिम निर्णय ले.”

पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम पर बोले योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत पर प्रतिक्रिया दी है. गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ ने एक कार्यक्रम में कहा, ”जब एक अच्छी सरकार सत्ता में होती है, तो अच्छे परिणाम मिलते हैं. देखिए, बंगाल की जनता ने टीएमसी को किस तरह करारा जवाब दिया और उन्हें जड़ से उखाड़ फेंका. जो लोग जनता की अनदेखी करते हैं, विकास के लिए आए धन की लूट करते हैं, गुंडों को संरक्षण देते हैं और भारत की धरती पर सनातन का अपमान करते हैं, उन्हें बाहर कर दिया जाएगा.”

उन्होंने कहा, ”मैं बंगाल की जनता का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास जताया. अब बंगाल ‘सोनार बांग्ला’ बनेगा. मैं वहां के विजयी उम्मीदवारों को बधाई देता हूं.” पश्चिम बंगाल में टीएमसी पिछले 15 साल से सत्ता में थी. लेकिन इस बार के विधानसभा चुनाव में उसे करारी हार का सामना करना पड़ा है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर