Monday, November 2, 2026

हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर बाइक से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 11 लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश : आंध्र प्रदेश के कर्नूल जिले के कल्लूर मंडल के चिन्णाटेकुर इलाके में शुक्रवार तड़के हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 11 लोगों की जलने से मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही कावेरी ट्रैवल्स की बस अचानक आग की चपेट में आ गई. हादसा इतना भयानक था कि पूरी बस कुछ ही मिनटों में जलकर राख हो गई. बताया जा रहा है कि हाईवे पर बस की टक्कर एक दोपहिया वाहन से हुई, जिसके बाद आग लग गई.

बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में दर्जनों यात्री सवार थे. कई यात्रियों ने किसी तरह इमरजेंसी एग्जिट से बाहर निकल अपनी जान बचाने में सफल रहे. सभी घायलों को इलाज के लिए कर्नूल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बस में कुल कितने यात्री सवार थे. वहीं घटना के बाद हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया.

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए शोक ज़ाहिर की. उन्होंने लिखा कि चिन्णाटेकुर इलाके में बस हादसे की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. इस दर्दनाक हादसे में जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है. सरकार घायलों और पीड़ित परिवारों को पूरी मदद देगी.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर