Tuesday, July 21, 2026

असम: सुखोई-30 फाइटर जेट क्रैश में दोनों पायलट की मौत, IAF का सर्च ऑपरेशन जारी

डेस्क : भारतीय वायुसेना (IAF) का फाइटर जेट सुखोई Su-30MKI गुरुवार रात असम के कार्बी आंगलोंग जिले में क्रैश हो गया। इस हादसे में वायुसेना के दोनों पायलट की मौत हो गई है। IAF ने बताया, ‘Su-30MKI फाइटर जेट ट्रेनिंग मिशन पर था, जो कि जोरहाट से लगभग 60 किलोमीटर दूर असम के कार्बी आंगलोंग इलाके में क्रैश हुआ।’

वायुसेना का पोस्ट

भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया, ‘IAF स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरगकर के निधन पर दुख जताता है, जिन्हें Su-30 क्रैश में जानलेवा चोटें आईं।’ वायुसेना ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘IAF के सभी कर्मचारी गहरी संवेदना जताते हैं, और इस दुख की घड़ी में दुखी परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं।’

असम में फाइटर जेट क्रैश

भारतीय वायुसेना ने बीते दिन गुरुवार, 5 मार्च को रात 9 बजकर 34 मिनट पर फाइटर जेट के गायब होने की खबर दी थी। इस फाइटर जेट ने असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी और आखिरी बार शाम 7 बजकर 42 मिनट पर संपर्क में आया था। Su-30MKI एक दो-सीटर फाइटर जेट है जिसे रूसी एयरक्राफ्ट बनाने वाली कंपनी सुखोई ने बनाया है।

इस फाइटर जेट के गायब होने के साथ ही IAF ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था। वायुसेना ने देर रात सुखोई फाइटर जेट के मिलने की जानकारी दी, लेकिन ये एयरक्राफ्ट क्रैश हो चुका था। IAF ने बताया कि फाइटर जेट सुखोई Su-30MKI असम के कार्बी आंगलोंग जिले में क्रैश हो गया है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर