Monday, April 20, 2026

नहर किनारे पड़ा मिला 23 वर्षीय युवती का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

न्यूज डेस्क : अमेठी के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के चतुरीपुर गांव में बुधवार सुबह 23 वर्षीय युवती का शव गांव के बाहर नहर किनारे पड़ा मिला. शव के मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और जांच में जुट गई.

दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, युवती के शरीर पर धारदार हथियार से हमला किया गया जिससे उनके शरीर पर कई निशान बन गए. वहीं घटनास्थल की स्थिति देख आशंका जताई जा रही है कि युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी गई. हालांकि पुलिस ने अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत का सही कारण स्पष्ट हो सके.

इसे भी पढ़े: पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 6 की मौत व 25 से ज्यादा घायल

गांव की ही युवती थी मृतका

वहीं मृतका की पहचान गांव की ही निवासी युवती के रुप में ही हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल बन गया. मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई. पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर जांच में जुट गई है.

एयर नाउ स्पेशल

कोर्ट ने ठहराया दोषी, फिर भी कुर्सी बरकरार! रघुनंदन...

रांची: झारखंड में विकास की गाड़ी जिन कंधों पर टिकी है, उनमें से एक कंधा कानूनी रूप से 'दागी' निकल चुका है। दक्षिणी छोटानागपुर...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर