Saturday, June 20, 2026

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ताजपोशी तय, असम में हैट्रिक तो तमिलनाडु में ‘विजय’ असाधारण

न्यूज डेस्क: 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश (असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल) में पिछले महीने हुए विधानसभा चुनाव को लेकर मतगणना जारी है। पश्चिम बंगाल में मतगणना के अब तक के मिले रुझानों में बीजेपी को बड़ी सफलता मिलती नजर आ रही है और पहली बार पूर्ण बहुमत मिलने की संभावना है, जबकि टीएमसी सत्ता से बाहर होती दिख रही है। चुनाव आयोग के रुझानों में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है, जबकि टीएमसी अभी 100 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है।

इसे भी पढ़ें : झाड़ग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खाई थी झालमुड़ी, इस सीट पर भी बीजेपी आगे

वहीं असम की बात करें तो यहां भी बीजेपी को रुझानों में प्रचंड बहुमत मिलने के संकेत हैं। केरल के रुझानों में कांग्रेस के यूडीएफ गठबंधन को बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। विधानसभा चुनाव नतीजों के एक दिन पहले ही राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने अपने एक्स बायो से ‘सीएम’ हटा लिया था। तमिलनाडु में टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि डीएमके के सत्ता से बाहर जाने के संकेत मिल रहे हैं।

विधानसभा चुनाव में मुकाबला दिलचस्प

तीन चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल, असम और केरल के विधानसभा चुनाव में मुकाबला काफी दिलचस्प होने का अनुमान है। केरल में पिछले दस साल से एलडीएफ की सरकार है और कांग्रेस नीत यूडीएफ सत्ता में आने की उम्मीद कर रहा है। वहीं, असम की बात करें तो वहां मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। बीजेपी पिछले दस साल से सरकार में है। वहीं पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की बात करें तो टीएमसी के नेतृत्व में ममता बनर्जी पिछले 15 साल से सत्ता पर काबिज है। बीजेपी पिछले चुनाव में 77 सीट जीतकर मुख्य विपक्षी पार्टी बनी थी और इस बार एक बड़ी जीत की उम्मीद कर रही है, जबकि ममता बनर्जी सामने किला बचाने की कठिन चुनौती है।

ECI के रुझानों में क्या हैं आंकड़े?

चुनाव आयोग के अभी तक के आंकड़ों में पश्चिम बंगाल में BJP 156 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि टीएमसी 84 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है। अन्य के खाते में चार सीटें जाती दिख रही हैं। केरल चुनाव 2026 की मतगणना के रुझानों में कांग्रेस की सत्ता में वापसी हो रही है। तिरुवनंतपुरम स्थित पार्टी कार्यालय में कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल, रमेश चेन्निथला, राज्य पार्टी प्रमुख सनी जोसेफ और पार्टी सांसद शशि थरूर के साथ गले मिलते हुए। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने राज्य में 71 सीटों का बहुमत हासिल कर लिया है।

बड़ी ताकत बनकर उभरे टीवीके के विजय

विजय की टीवीके पार्टी ने शुरुआती बढ़त दिखाते हुए तमिलनाडु में 100 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है, जो शुरुआती रुझानों में पार्टी के मजबूत प्रदर्शन का संकेत है। पार्टी नेता फेलिक्स गेराल्ड ने कहा कि पार्टी को दूसरों के समर्थन की जरूरत नहीं है, और इसे “विजय लहर” और जनता की बदलाव की इच्छा का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा, “लोग डीएमके और एआईएडीएमके दोनों से तंग आ चुके थे। यह कोई सामान्य चुनाव नहीं है, लहर अभी चल रही है।” उन्होंने आगे कहा कि टीवीके दोनों पार्टियों के पारंपरिक वोट बैंक में सेंध लगा रही है और राज्य में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने की राह पर है।

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर