Friday, October 30, 2026

बांकीपुर से बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा के नाम वापस लेने पर बोले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी

पटना : बिहार के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा के नाम वापस लेने के बाद बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने प्रतिक्रिया दी है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि बांकीपुर से भाजपा के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा 13 जुलाई को अपना नामांकन दाखिल करेंगे.

इसे भी पढ़ें : मध्य प्रदेश: नरोत्तम मिश्रा के टिकट कटने को लेकर दतिया में हिंसक प्रदर्शन के बाद धारा 163 लागू

पारिवारिक कारण ही सही

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “कारण तो सबको पता है. उन्होंने मुझे भी पत्र दिया है. आप लोगों के बीच जाकर भी उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा कि वो पारिवारिक कारणों की वजह से चुनाव लड़ने में असमर्थ हैं और पार्टी के लिए काम करते रहेंगे.” “इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व ने नीरज कुमार सिन्हा को टिकट देने का फ़ैसला किया. वो बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं.”

प्रशांत पर भी बोले सरावगी

जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर के उस बयान पर भी उन्होंने जवाब दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि बीजेपी के उम्मीदवार के हटने के बाद सम्राट चौधरी और बीजेपी को संघर्ष करना पड़ रहा है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशांत किशोर के बयान पर कहा, “वो विधानसभा चुनावों के दौरान भी ऐसी ही बातें कहते थे. प्रचार के लिए बाहरी लोगों को लाने से कोई फर्क नहीं पड़ता. नतीजों का इंतज़ार कीजिए, हमारा उम्मीदवार पिछली बार से भी बड़े अंतर से जीतेगा.”

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर