Thursday, October 29, 2026

तमिलनाडु में BJP ने जारी किया घोषणापत्र, महिलाओं को ₹2000 सहायता और मुफ्त सिलेंडर का वादा

चेन्नई: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। चेन्नई में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा ने इसे पेश किया, जिसमें महिलाओं और आम जनता के लिए कई बड़े वादे किए गए हैं। इस मौके पर तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन, तमिलिसाइ सौंदर्यराजन और के. अन्नामलाई भी मौजूद रहे। जे. पी. नड्डा ने कहा कि तमिल नव वर्ष के अवसर पर घोषणापत्र जारी करना एक सकारात्मक कदम है।

महिलाओं के लिए खास घोषणाएं

घोषणापत्र में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर खास जोर दिया गया है। हर परिवार की महिला मुखिया को प्रति माह 2000 रुपये की वित्तीय सहायता देने का वादा किया गया है। इसके अलावा प्रत्येक परिवार को 10,000 रुपये का एकमुश्त अनुदान देने की भी घोषणा की गई है। बीजेपी ने हर साल तीन मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने का वादा किया है। ये सिलेंडर पोंगल, तमिल नव वर्ष और दिवाली जैसे प्रमुख त्योहारों के अवसर पर वितरित किए जाएंगे, जिससे आम लोगों को राहत मिल सके।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

महिला सुरक्षा पर जोर

घोषणापत्र में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई अहम वादे किए गए हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने और जीरो FIR प्रणाली लागू करने की बात कही गई है, ताकि शिकायत दर्ज होते ही त्वरित कार्रवाई हो सके। साथ ही फास्ट-ट्रैक अदालतों के जरिए मामलों का जल्द निपटारा सुनिश्चित करने की योजना है।

यह भी पढ़ें: बाबा साहेब अंबेडकर की 135वीं जयंती पर राज्यपाल संतोष गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

CCTV निगरानी का विस्तार

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बसों, स्कूलों और विश्वविद्यालयों में CCTV कैमरे लगाने का वादा किया गया है। इसका उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर 100 प्रतिशत निगरानी सुनिश्चित करना है। बीजेपी का यह घोषणापत्र डीएमके, एआईएडीएमके और अन्य दलों के वादों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। पार्टी ने साफ संकेत दिया है कि वह इस बार तमिलनाडु में मजबूत चुनावी मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर