Friday, June 5, 2026

महिला आरक्षण बिल पर भाजपा का आक्रोश, 25 अप्रैल को रांची में निकलेगा मार्च

रांची: महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पारित नहीं होने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 25 अप्रैल को रांची में आक्रोश मार्च निकालने की घोषणा की है। पार्टी का कहना है कि विपक्षी दलों ने महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय किया है। रविवार को भाजपा कार्यालय में इस संबंध में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें आक्रोश मार्च की रूपरेखा तैयार की गई। यह मार्च मोरहाबादी मैदान से शुरू होकर मेन रोड तक निकलेगा। पार्टी नेताओं ने इसे व्यापक जनभागीदारी वाला कार्यक्रम बनाने की योजना बनाई है।

हजारों महिलाएं होंगी शामिल 
भाजपा नेताओं के अनुसार, इस मार्च में रांची महानगर, रांची पूर्वी, रांची पश्चिमी, रामगढ़, खूंटी और लोहरदगा जिलों से बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होंगी। पार्टी का दावा है कि हजारों की संख्या में महिलाएं इसमें भाग लेकर अपना विरोध दर्ज कराएंगी।
इस बैठक में संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, गीता कोड़ा, भानु प्रताप शाही, मुनेश्वर साहू, मुख्य सचेतक नवीन जयसवाल, रांची विधायक सीपी सिंह, प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह, अमरदीप यादव, रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, सत्यनारायण सिंह, रमेश सिंह सहित छह जिलों के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

कांग्रेस पर गंभीर आरोप

आदित्य साहू ने यह भी कहा कि कांग्रेस केवल गांधी परिवार की महिलाओं को ही आगे बढ़ते देखना चाहती है और अन्य महिलाओं को अवसर नहीं देना चाहती। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी सोच के कारण कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने महिला आरक्षण बिल का समर्थन नहीं किया।

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस और INDI गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि संसद में महिला आरक्षण बिल का विरोध कर विपक्ष ने देश की महिला शक्ति के साथ अन्याय किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का इतिहास महिला विरोधी रहा है और उसने हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण को रोकने का काम किया है।

यह भी पढ़ें: स्वर्णरेखा नदी किनारे फिर मिला 227 किलो का बम, बहरागोड़ा में दहशत

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाउ स्पेशल

तमिलनाडु, केरल और बंगाल में सत्ता संभालते ही अलग...

न्यूज डेस्क: देश के कई राज्यों में नई सरकारों ने सत्ता संभालने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर खुद को अलग दिखाने की...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर