Friday, October 30, 2026

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुई महज़ क़रीब 34% वोटिंग, 3 अगस्त को चुनाव परिणाम

पटना : पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में महज़ 34.30% वोटिंग हुई. यहां सुबह से ही मतदान काफ़ी धीमा रहा. यह सीट भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नबीन के इस्तीफ़ा देने से खाली हुई थी. बांकीपुर में बीजेपी के नीरज सिन्हा, राष्ट्रीय जनता दल की रेखा गुप्ता और जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर के बीच मुक़ाबला माना जा रहा है. इसके अलावा 22 अन्य उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में है.

इसे भी पढ़ें : दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, सीजेपी प्रदर्शन मामले में इन लोगों को नहीं मिलेगी केस से राहत

कम वोटिंग वाली सीट

प्रशांत किशोर के इस सीट से चुनाव मैदान में उतरने की वजह से ये सीट काफी चर्चित हो गई है. बांकीपुर सीट परंपरागत रूप से कम वोटिंग वाली सीट मानी जाती है. यह पटना के शहरी इलाक़े की सीट है और साल 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में बांकीपुर में सिर्फ़ 42 फ़ीसदी मतदान हुआ था. बांकीपुर साथ ही मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर भी गुरुवार को उपचुनाव हुए हैं. इन सीटों पर वोटों की गिनती 3 अगस्त को होगी.

पार्टियों ने किए ये दावे

बीजेपी के प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा, “यह स्वाभाविक है, दिन में बारिश हुई, और फिर भी मतदान का प्रतिशत लगभग 33.4 प्रतिशत रहा. मतदान कम हो या ज़्यादा, इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता.” अजय आलोक ने बीजेपी के उम्मीदवार की जीत के दावे किए हैं.

वहीं आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी अपनी पार्टी की उम्मीदवार रेखा गुप्ता की जीत के दावे किए हैं. जबकि जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में वोटिंग के आंकड़ों से कोई फ़र्क नहीं पड़ता, ”यहां बीजेपी की हार होगी.”

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर