Sunday, September 20, 2026

BJP विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता पर दादागिरी करने व टोल कर्मियों से मारपीट करने का लगा आरोप

रांची: पलामू जिले के पांकी विधानसभा क्षेत्र से BJP विधायक डॉ. शशि भूषण मेहता पर रांची के मांडर टोल प्लाजा पर ड्यूटी कर रहे एक टोलकर्मी के साथ मारपीट और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित टोलकर्मी के अनुसार, जब विधायक के वाहन को नियमानुसार टोल प्लाजा पर रोका गया, तो किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि विधायक ने टोलकर्मी को थप्पड़ मार दिया और इसके बाद कई अशोभनीय गालियां भी दीं।

घटना के बाद टोल प्लाजा पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आम वाहन चालक हैरान रहे कि जहां नियम सबके लिए एक होने चाहिए, वहीं मामला हाथापाई तक कैसे पहुंच गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल फुटेज में टोल प्लाजा पर हुए हंगामे और तनावपूर्ण माहौल को साफ देखा जा सकता है।

वीडियो सामने आने के बाद मामला सिर्फ टोल कर्मी और विधायक तक सीमित नहीं रहा, बल्कि राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी हलचल मच गई है। फिलहाल, विधायक डॉ. शशि भूषण मेहता की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। वहीं, प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच किए जाने की चर्चा है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर