Wednesday, November 4, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से BJP नेता राघव चड्ढा ने की मुलाकात, बोले – AAP का अगला टारगेट मैं

न्यूज डेस्क: आम आदमी पार्टी का दामन छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले सांसदों ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने आप सरकार के खिलाफ की जा रही कार्रवाई पर चर्चा की. मुलाकात के बाद राज्यसभा सांसदों ने आम आदमी पार्टी पर खूब निशाना साधते हुए कहा कि आज उन्होंने राष्ट्रपति को बताया कि पंजाब सरकार किस तरह से आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सांसदों के खिलाफ बदले की राजनीति के लिए सरकारी तंत्र का इस्तेमाल कर रही है.

पंजाब पुलिस की मदद से AAP के कार्यकर्ताओं ने विश्व कप विजेता हरभजन सिंह के आवास के बाहर दीवार पर देशद्रोही लिखा. इसके बाद उन्होंने श्री राजेंद्र गुप्ता की फैक्ट्री का पानी कनेक्शन भी काट दिया. इस दौरान राघव चड्ढा ने दावा किया कि अब उनका अगला टारगेट मैं बनूंगा.

इसे भी पढ़े: बाबूलाल मरांडी की कारकेड में शामिल जिप्सी बीच रास्ते में फिर हुई खराब, एक घंटे खराब रही जिप्सी

खतरनाक खेल का अंजाम बुरा होगा

मीडिया से बातचीत के दौरान राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने संदीप पाठक के खिलाफ झूठे और मनगढ़ंत एफआईआर दर्ज कराईं और मीडिया के जरिए अफवाह फैलाई कि उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा. मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि उन्होंने सतर्कता बोर्ड और प्रदूषण बोर्ड की मदद से बदले का एक खतरनाक खेल शुरु किया है, जिसका अंजाम बेहद बुरा होगा.

आप का अगला टारगेट राघव चड्ढा

राघव चड्ढा ने सूत्रों के हवाले से ये दावा किया है कि उनका अगला टारगेट मैं हूं, वे मेरे ऊपर भई कोई कार्रवाई करने जा रहे है. वे सभी लोगों की छवि खराब करने की पूरी कोशिश कर रहे है. वहीं पंजाब सरकार ने हमें धमकाने के लिए सोशल मीडिया पर एजेंसियों को काम पर रखा है. पंजाब सरकार की फंड से AAP ये सब कर रही है. इसी कारण से मैंने आम आदमी पार्टी को भ्रष्ट और समझौतावादी लोगों के हाथों में फंसी हुई कहा है.

आरोप लगाते हुए छोड़ा पार्टी

24 अप्रैल को आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका मिला जब उनके 10 सदस्यों में से राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता, विक्रमजीत साहनी और स्वाति मालीवाल जैसे 7 सदस्यों ने आप पर अपने मूल्यों और मूल सिद्धांतों से भटक जाने का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ दिया और भाजपा का दामन थाम लिया था.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर