Tuesday, July 21, 2026

बीजेपी को मिला नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, नितिन नबीन निर्विरोध चुने गए

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। सोमवार, 19 जनवरी को नामांकन और जांच की प्रक्रिया के बाद यह साफ हो गया कि पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। बिहार के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया तब शुरू की गई, जब पार्टी के 36 में से 30 प्रदेशों में प्रदेश अध्यक्षों का निर्वाचन पूरा हो गया। यह संख्या तय न्यूनतम 50 प्रतिशत से अधिक थी, जिसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव की औपचारिक शुरुआत की गई।

16 जनवरी को जारी हुई थी अधिसूचना

पार्टी की ओर से 16 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के निर्वाचन कार्यक्रम की अधिसूचना जारी की गई थी। इसी दिन निर्वाचन सूची का भी प्रकाशन किया गया था। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 जनवरी को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक नामांकन दाखिल किए गए। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नितिन नवीन के समर्थन में कुल 37 सेट नामांकन पत्र दाखिल किए गए। नामांकन की जांच के बाद चुनाव अधिकारियों ने बताया कि सभी नामांकन पत्र तय प्रारूप के अनुसार थे और पूरी तरह वैध पाए गए। इसके बाद नामांकन वापसी की अवधि भी पूरी हो गई।

निर्विरोध चुने गए नितिन नवीन

नामांकन वापसी के बाद केवल एक ही नाम सामने आने पर संगठन पर्व के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने औपचारिक घोषणा की कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए केवल नितिन नवीन का ही नाम प्रस्तावित हुआ है। ऐसे में वे निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। नितिन नवीन के निर्विरोध चयन के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर