Thursday, October 29, 2026

बिहारः NDA नेताओं संग नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया

पटना : बिहार में एनडीए विधायक दल की बैठक में नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार ने शाम को राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद ख़ान से मुलाक़ात की. एनडीए के अन्य नेताओं के साथ नीतीश कुमार ने सरकार बनाने का दावा पेश किया. उनके साथ सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, जीतनराम मांझी, चिराग पासवान, संजय झा, धर्मेंद्र प्रधान, दिलीप जायसवाल, उपेंद्र कुश्वाहा के अलावा एनडीए के अन्य नेता मौजूद थे. गुरुवार को सुबह 11.30 बजे पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा. नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे.

शपथ ग्रहण में पीएम नरेंद्र मोदी होंगे शामिल

WhatsApp Image 2025 11 19 at 23.09.17 1

बीजेपी नेता प्रेम कुमार ने कहा, “कल का दिन हम सभी के अलावा, बिहार के लोगों के लिए भी ऐतिहासिक होगा. देश भर में लोकप्रिय प्रधानमंत्री भी मौजूद रहेंगे. बीजेपी शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे और बिहार से लाखों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है.

शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक होगा और आगे चलकर प्रधानमंत्री के विकसित और आत्मनिर्भर बिहार के विज़न को आगे बढ़ाने में मदद करेगा.” इससे पहले बुधवार को जेडीयू के विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को नेता चुना गया था और बीजेपी विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता और विजय सिन्हा को उप नेता चुना गया था.

एनडीए विधायकों की बैठक

WhatsApp Image 2025 11 19 at 23.17.44

इससे पहले एनडीए विधायकों की बैठक हुई थी. जेडीयू ने एक्स हैंडल पर इस बैठक के बारे में कहा, “बिहार के विकास के पर्याय और विश्वास के प्रतीक श्री नीतीश कुमार जी को आज सर्वसम्मति से एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया.

विधानसभा के सेंट्रल हॉल में हुई एनडीए विधायक दल की बैठक में सभी विधायकों ने पूर्ण विश्वास और एकमत सहमति के साथ नीतीश कुमार जी के नाम का अनुमोदन किया.” जेडीयू नेता उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से एनडीए के नेता के रूप में चुना गया है.”

WhatsApp Image 2025 11 19 at 23.17.56

बैठक के बाद बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, “कैबिनेट के गठन का फ़ैसला मुख्यमंत्री करेंगे. पहले हम राजभावन जा रहे है और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.”

एलजेपी (आरवी) नेता चिराग पासवान ने कहा, “आज की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया है. बिहार की जनता ने एनडीए के प्रत्याशियों पर, पीएम नरेंद्र मोदी की सोच पर, नीतीश कुमार के अनुभव पर और बिहार फ़र्स्ट बिहारी फ़र्स्ट पर भरोसा जताते हुए जो प्रचंड जीत देने का काम किया है, इसलिए हमारे ऊपर जनता के विश्वास पर ख़रा उतरने की ज़िम्मेदारी है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर