Thursday, July 23, 2026

बिहार : कैबिनेट ने 19 एजेंडे पर लगाई मुहर, सरकारी कर्मचारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता, बने दो खास जिले

पटना : मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में 19 एजेंडे पर मुहर लगी। कैबिनेट ने सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्‍ता 5 प्रत‍िशत बढ़ा दिया तो वहीं ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए BSF के सब इंस्‍पेक्‍टर मो इम्‍त‍ियाज के पुत्र मो इमदाद रजा को अनुकंपा पर नियुक्‍त‍ि देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी। महंगाई भत्ता एक जुलाई 2025 से प्रभावी होगा।

बिहार कैबिनेट ने इसके अलावा तीन नए विभागों युवा, रोजगार एवं कौशल विभाग, उच्‍च शिक्षा विभाग एवं नागर विमाननन विभाग की स्‍थापना होने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई. इसके साथ ही लघु-मध्‍यम उद्यम निदेशालय एवं व‍िपणन प्रोत्‍साहन निगम बनाए जाएंगे।

कैबिनेट ने छठे केंद्रीय वेतनमान में वेतन व पेंशन प्राप्‍त कर रहे राज्‍य के सरकारी कर्मियों, पेंशनभोग‍ियों व पारिवारिक पेंशनभोगियों को एक जुलाई 2025 के प्रभाव से 252 की जगह 257 प्रत‍िशत की दर से महंगाई भत्‍ता देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। वहीं पंचम वेतनमान के मामले में यह 466 की जगह 474 प्रत‍िशत हाेगा। नेशनल इंवेस्‍टमेंट एंड इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर फंड लिमिटेड (NILF) के माध्‍यम से राज्‍य की व‍िभ‍िन्‍न परियोजनाओं में सहायता के लिए एमओयू की स्‍वीकृत‍ि का निर्णय भी कैबिनेट में लिया गया।

बिहार के युवाओं के सशक्‍तीकरण व हुनर विकास के लिए विद्यार्थी कौशल विकास कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन वेब‍िनार व ऑफलाइन सेमिनार के माध्‍यम से निवेशक जागरूकता एवं प्रश‍िक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज ऑफ इंडिया द्वारा Student Skilling Programme संचालित करने के लिए एमओयू किया जाएगा। इससे छात्रों के अलावा लाभुक एवं व्‍यवसायी भी लाभान्‍व‍ित होंगे।

नीतीश सरकार ने युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए अधि‍क से अधिक युवाओं को नौकरी व रोजगार प्रदान करने और उन्‍हें कुशल बनाने के लिए युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग का गठन किया जा रहा है। उच्‍च शिक्षा के स्‍तर को गुणवत्‍तापूर्ण बनाने के लिए उच्‍च शिक्षा विभाग बनेगा। इसी तरह सिविल विमानन की संभावनाओं को और विस्‍तृत करने तथा वायु यातायात को सुगमन बनाने के लिए सिविल विमानन निदेशालय को अलग करते हुए सिविल विमानन विभाग का गठन किया जा रहा है।

तीन पुराने विभागों का नाम बदला

  • पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग अब डेयरी मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग होगा
  • श्रम संसाधन विभाग अब श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग होगा
  • कला संस्कृति एवं युवा विभाग अब कला एवं संस्कृति विभाग कहलाएगा

दो नए निदेशालय भी बने

सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम निदेशालय बनाया गया। खान एवं भूतत्व निदेशालय को दो निदेशालयों में बांटा गया। एक का नाम खान निदेशालय एवं अन्वेषण निदेशालय होगा। साथ ही खान निदेशालय में दो उप निदेशालयों खनन उप निदेशालय और सुरक्षा उप निदेशालय में बांट दिया गया, इससे वृहत और लघु खनिज के खनन पट्टों की सुरक्षा, अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई के लिए कई पदों का सृजन होगा। गया जी और मुंगेर नागरिक सुरक्षा जिला बनाए गए। इसके पहले 28 जिले नागरिक सुरक्षा जिला के रूप में स्वीकृत हैं इसके लिए 14 नये पद भी मंजूर किए गए

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर