बिहार : बिहार विधानसभा को आज बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इसके बाद एहतियातन परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस के साथ बम स्क्वायड डॉग स्क्वायड की टीम कैंपस में पहुंचकर तलाशी ले रही है.
Highlights:
स्क्वायड टीम कर रही है जांच
पटना ssp कार्तिकेय शर्मा ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने कहा है कि, मेल के जरिए धमकी आई है. फिलहाल, इसकी जांच चल रही है.जानकारी के अनुसार, बिहार विधानसभा सचिवालय की ओर से बताया गया कि, आज बिहार विधान सभा को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ई मेल मिला. बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने तुरंत इस पर संज्ञान लेते हुए सभा सचिवालय के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक बुलाई.
वहीं अध्यक्ष ने ख्याति सिंह, प्रभारी सचिव को निर्देश दिया कि वो मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक को इस बात की जानकारी देकर विधान सभा परिसर की सुरक्षा दृष्टिकोण से शीघ्र जांच कराएं.
पहले भी मिल चुकी हैं बम से उड़ाने की धमकी
गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों से पटना हाईकोर्ट समेत कई पॉश इलाकों को बम से उड़ाने की धमकियां दी जा चुकी है. और इस बीच अब बिहार विधानसभा को भी धमकी भरा ईमेल मिला है. हालांकि पुलिस प्रशासन सख्ती बरते हुए जांच तेज कर दी है.



