Saturday, June 13, 2026

मां दिउड़ी के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को अपनी पत्नी और विधासक कल्पना सोरेन के साथ रांची के तमाड़ स्थित प्रसिद्ध मां दिउड़ी मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने माता रानी की विधिवत पूजा-अर्चाना कर राज्य की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्मंत्री के मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

मुख्यमंत्री को देखने उमड़ी लोगों की भीड़

मुखयमंत्री के मंदिर आगमन की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों और क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर पहुंच गए। लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उनसे मुलाकात की। अपने बीच मुख्यमंत्री को देखकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। पुजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत राज्य की पहचान है। मां दिउड़ी मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था और विश्वास का महत्वपूर्ण केंद्र है, जहां जहां दूर-दूर से लोग दर्शन और पूजा के लिए आते हैं।

मंदिर परिसर में सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव

मुखयमंत्री ने कहा कि मां दिउड़ी मंदिर परिसर में पहुंचते ही सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। यह स्थान केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि लोगों को मानसिक शांति और आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करने के लिए भी जाना जाता है। राज्य सरकार झारखंड की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों के संरक्षण और विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

झारखंड की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक

तमाड़ स्थित प्राचीन सोलहभुजी मां दिउड़ी मंदिर झारखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता है। यह मंदिर न केवल राज्य बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। मुख्यमंत्री के इस दौरे को धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के साथ-साथ जनता से जुड़ाव के रूप में भी देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: PM मोदी आज से 6 दिनों के लिए फ्रांस और स्लोवाकिया दौरे पर, G7 शिखर सम्मेलन में भी लेंगे हिस्सा

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग खबर