नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक दृश्यम 3, इसी साल 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी जा रही है। अजय देवगन की सस्पेंस से भरी फिल्म ‘दृश्यम 3’ मलयालम एक्टर मोहनलाल की फिल्म का हिंदी रीमेक है। अजय देवगन ने तो बीते महीने ही ऑफिशियल घोषणा के साथ ये बता दिया था कि हिंदी में उनकी फिल्म ‘दृश्यम-3’ आने वाली है। अजय के बाद अब मलयालम भाषा में दृश्यम 3 बनाने वाले निर्देशक जीतू जोसेफ ने भी ये बता दिया है कि वह कब सस्पेंस से भरी इस फिल्म को थिएटर में दर्शकों के लिए रिलीज करेंगे। दो सफल पार्ट्स के बाद अब मेकर्स इसका तीसरा पार्ट भी ऑडियंस के सामने लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
मीडिया रिपोटर्स के अनुसार फिल्म मेकर्स ‘दृश्यम-3’ के हिंदी और मलयालम वर्जन को पहले एक साथ रिलीज करने का प्लान कर रहे थे। दोनों की शूटिंग भी आसपास ही होने वाली थी, लेकिन कुछ मतभेदों की वजह से मेकर्स ने इसे अलग-अलग रिलीज करने का निर्णय लिया।
कोच्चि में एक प्राइवेट इवेंट अटेंड करते हुए निर्देशक जीतू जोसेफ ने मलयालम फिल्म ‘दृश्यम-3’ की जानकारी देते हुए कहा,”दृश्यम” एक ऐसी फिल्म है, जिसने लोगों को बहुत प्रभावित किया है। मुझपर इसका प्रभाव आज भी है। “दृश्यम-3” की रिलीज से पहले आप ‘वलथुवशथे कल्लन’ देखिए, जो 30 जनवरी को सिनेमाघरों में आ रही है।
बात अगर दृश्यम 3 की करें, तो इस फिल्म की कहानी पिछले दो सीक्वेंस को जोड़ते हुए आगे बढ़ती है, जहां जॉर्जकुट्टी मजबूरी में किए गए अपराध के बाद अपने परिवार की रक्षा के लिए कई प्रयास करेगा। मोहनलाल के अलावा इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म में मीना, अनसिबा हसन, एस्थर अनिल, आशा शरथ जैसे कई सितारे नजर आएंगे। शुरुआत में ही मेकर्स ने ये घोषणा कर दी थी कि हिंदी और मलयालम दोनों का क्लाइमेक्स एक-दूसरे से अलग होने वाला है।


