सारंडा के जंगलों में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

चाईबासा: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता मिली है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा और टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र के रूटुगुटू जंगल में चलाए गए सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियार, जिंदा कारतूस और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। इस कार्रवाई के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में निगरानी और तलाशी अभियान और तेज कर दिया है। यह अभियान कोबरा 209 बटालियन के नेतृत्व में चलाया गया।

इस ऑपरेशन में जिला पुलिस और अन्य अर्धसैनिक बलों की संयुक्त टीम भी शामिल थी। सुरक्षाबल पिछले कुछ दिनों से इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। दरअसल, हाल ही में इस क्षेत्र में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। उसी के बाद से सुरक्षा एजेंसियां इलाके में फॉलो-अप ऑपरेशन चला रही थीं ताकि नक्सलियों के ठिकानों और छिपाए गए हथियारों का पता लगाया जा सके।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

जंगल में छिपाकर रखे गए थे हथियार

सर्च ऑपरेशन के दौरान जब सुरक्षाबलों की टीम रूटुगुटू के दुर्गम जंगलों में तलाशी अभियान चला रही थी, तभी नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियारों और विस्फोटकों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ। बरामद सामान में एक एसएलआर राइफल, एक कार्बाइन और एसएलआर की मैगजीन शामिल हैं। इसके अलावा 182 राउंड जिंदा कारतूस, बड़ी संख्या में खाली कारतूस और एक एके-47 का खाली खोखा भी मिला है।

सुरक्षाबलों ने मौके से करीब पांच किलो जिलेटिन, डेटोनेटर और कॉर्टेक्स वायर भी बरामद किया है। माना जा रहा है कि इन विस्फोटकों का इस्तेमाल नक्सली सुरक्षा बलों को निशाना बनाने या विस्फोट की घटनाओं को अंजाम देने के लिए कर सकते थे।

यह भी पढ़ें: AAP से BJP में शामिल हुए संदीप पाठक के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी, गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पहुंची पंजाब पुलिस

इलाके में जारी रहेगा सर्च ऑपरेशन

सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है ताकि जंगलों में छिपे अन्य हथियारों और नक्सलियों के ठिकानों का पता लगाया जा सके। पश्चिमी सिंहभूम और सारंडा क्षेत्र लंबे समय से नक्सली गतिविधियों के लिए संवेदनशील माना जाता रहा है। हाल के महीनों में सुरक्षाबलों ने लगातार अभियान चलाकर नक्सलियों के नेटवर्क को कमजोर करने की कोशिश की है। इस कार्रवाई को भी उसी अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाउ स्पेशल

झारखंड में आंगनबाड़ी : डिजिटल जाल में खोता पोषण,...

रांची : झारखंड में कई आंगनवाड़ी सेविकाएं हर दिन इस डर में जी रही हैं कि अगर डिजिटल लक्ष्य पूरे नहीं हुए तो उनकी नौकरी...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर