Wednesday, November 4, 2026

हजारीबाग में बैंक डकैती की घटना में शामिल था अंतरराज्यीय गिरोह, तीन आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले के बरही स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में हुई करोड़ों रुपये की सनसनीखेज डकैती मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। झारखंड पुलिस और उत्तर प्रदेश एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय गिरोह के तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में सोना, नकदी और वारदात में इस्तेमाल किया गया वाहन भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार शनिवार देर रात उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के सारनाथ थाना क्षेत्र के सिंहपुर इलाके में छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज, सौरभ और अफजल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ये सभी अंतरराज्यीय अपराध गिरोह से जुड़े हुए हैं।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

भारी मात्रा में सोना और नकदी बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से डकैती में लूटा गया बड़ा हिस्सा बरामद किया है। बरामद सामान में करीब 912 ग्राम सोना, 20 लाख रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्कॉर्पियो गाड़ी शामिल है। पुलिस बरामद सामान का मिलान बैंक से लूटे गए माल से कर रही है। कुछ दिन पहले बरही स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े धवा बोला था। अपराधियों ने बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों को हथियार के बल पर बंधक बनाकर करीब 4 किलो सोना और 42 लाख रुपये कैश लूट के लिए थे। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस डकैती में और भी अपराधी शामिल हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए झारखंड पुलिस और उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की थी। तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों तक पहुंचा गया और यह बड़ी सफलता हासिल हुई। डकैती की घटना के बाद जिले के बैंकों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील कर रही है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर