यूपी के सिद्धार्थनगर में पानी की टंकी पर रील बनाने के दौरान हुआ हादसा, एक बच्चे की मौत, दो घायल

सिद्धार्थनगर: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक दर्दनाक हादसे के बाद करीब 16 घंटे तक पानी की टंकी पर फंसे दो बच्चों को भारतीय वायुसेना के MI-17 हेलिकॉप्टर की मदद से सुरक्षित बचा लिया गया। दोनों बच्चों को इलाज के लिए गोरखपुर के एयरफोर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे घायल हो गए। यह घटना सिद्धार्थनगर की काशीराम आवास कॉलोनी की है। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर पांच बच्चे रील बनाने के लिए करीब 60 फीट ऊंची जर्जर पानी की टंकी पर चढ़ गए थे। बच्चों में 12 वर्षीय बाले, गोलू (15), शनि (11), कल्लू (15) और पवन (16) शामिल थे। बताया गया कि बाले चार दिन पहले अपने मौसेरे भाई दीपचंद के घर आया था। सभी बच्चे टंकी पर वीडियो बनाने के बाद नीचे उतर रहे थे, तभी अचानक जर्जर सीढ़ी टूट गई।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

सीढ़ी टूटने से नीचे गिरे तीन बच्चे

सीढ़ी टूटने के कारण बाले, शनि और गोलू नीचे गिर गए। हादसे में बाले के ऊपर सीढ़ी का मलबा गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शनि और गोलू गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी ओर कल्लू और पवन ऊपर ही फंस गए और जान बचाने के लिए लोहे की रॉड पकड़कर लटक गए। बाद में दोनों किसी तरह फिर टंकी के ऊपर चढ़ गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। लेकिन टंकी के आसपास दलदल होने के कारण राहत और बचाव कार्य में काफी मुश्किलें आईं। बच्चों को नीचे उतारने के लिए हाइड्रॉलिक क्रेन मंगाई गई, लेकिन दलदल की वजह से क्रेन टंकी तक नहीं पहुंच सकी। इसके बाद प्रशासन ने टंकी तक पहुंचने के लिए करीब 150 मीटर लंबी अस्थायी सड़क बनाने का काम शुरू किया। देर रात तक लगभग 120 मीटर सड़क तैयार कर ली गई थी, लेकिन रात करीब 3 बजे तेज बारिश शुरू होने से काम रोकना पड़ा।

यह भी पढ़ें: हिमाचल के कांगड़ा में निजी बस पलटी, 40 यात्री घायल

एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर से हुआ रेस्क्यू

स्थिति गंभीर होते देख प्रशासन ने सेना और वायुसेना से मदद मांगी। रविवार सुबह करीब 5:20 बजे भारतीय वायुसेना का MI-17 हेलिकॉप्टर मौके पर पहुंचा। लंबे और कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बचाए गए बच्चों को तुरंत इलाज के लिए गोरखपुर स्थित एयरफोर्स अस्पताल भेजा गया। रेस्क्यू के दौरान प्रशासन ने रस्सियों की मदद से टंकी पर फंसे बच्चों तक खाना और पानी पहुंचाया। पूरी रात अधिकारी और बचाव दल मौके पर डटे रहे। घटना की जानकारी मिलते ही जिले के डीएम शिवशरणप्पा जीएन और एसएसपी अभिषेक महाजन समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य की निगरानी की। इस हादसे के बाद इलाके में जर्जर पानी की टंकी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि टंकी लंबे समय से खराब हालत में थी, लेकिन इसे हटाने या सुरक्षित करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया था।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाउ स्पेशल

झारखंड में आंगनबाड़ी : डिजिटल जाल में खोता पोषण,...

रांची : झारखंड में कई आंगनवाड़ी सेविकाएं हर दिन इस डर में जी रही हैं कि अगर डिजिटल लक्ष्य पूरे नहीं हुए तो उनकी नौकरी...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर