हिमाचल के कांगड़ा में चंबा से ऊना जा रही निजी बस पलटी, 40 यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर

कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। चंबा से ऊना जा रही एक निजी बस नूरपुर के न्याजपुर इलाके में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार करीब 40 यात्री घायल हो गए। इनमें चार यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार देवीदर्शन नामक निजी बस रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे चंबा से ऊना के लिए रवाना हुई थी। बस यात्रियों से पूरी तरह भरी हुई थी। सुबह करीब 11 बजे जब बस नूरपुर के न्याजपुर क्षेत्र में पहुंची, तभी यह हादसा हो गया।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

हादसे को लेकर अलग-अलग दावे

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस चालक को अचानक हार्ट अटैक आने से वह गाड़ी पर कंट्रोल नहीं रख पाया, जिससे बस पलट गई। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि बस का टायर फटने के कारण हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल नूरपुर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बस में अधिकतर यात्री चंबा जिले के बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में 19 एसपी समेत 62 IPS अधिकारियों का तबादला, सिंगरौली SP का भी ट्रांसफर

चार यात्रियों की हालत गंभीर

अस्पताल सूत्रों के अनुसार हादसे में घायल हुए चार लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. राजेंद्र प्रसाद गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज नूरपुर अस्पताल में जारी है। बस में सवार एक घायल यात्री ने बताया कि बस काफी तेज गति से चल रही थी। मोड़ के पास अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई लोग सीटों के नीचे दब गए थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद कर घायलों को बाहर निकाला। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि दुर्घटना ड्राइवर की तबीयत बिगड़ने से हुई या तकनीकी खराबी इसकी वजह बनी।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाउ स्पेशल

झारखंड में आंगनबाड़ी : डिजिटल जाल में खोता पोषण,...

रांची : झारखंड में कई आंगनवाड़ी सेविकाएं हर दिन इस डर में जी रही हैं कि अगर डिजिटल लक्ष्य पूरे नहीं हुए तो उनकी नौकरी...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर