Thursday, August 6, 2026

यात्री ने सफ़र के दौरान खोला फ्लाइट का इमरजेंसी दरवाजा, पायलट ने सूझबूझ से टाला बड़ा हादसा

न्यूज डेस्क: शारजाह से चेन्नई आ रही एयर अरबिया की एक फ्लाइट में लैंडिग के दौरान हड़कंप मच गया. रविवार को एक 34 वर्षीय के यात्री ने विमान लैंड के बाद टैक्सीवे पर चलते समय इमरजेंसी एग्जिट दरवाजा खोल दिया. जिसके बाद पायलट ने तुरंत विमान रोका और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट जारी कर दिया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एयर अरबिया के विमान पर लगभग 231 यात्रियों सवार थे जिन्हें शारजाह से चेन्नई लाया जा रहा था.

टर्मिनल में खोला आपातकालीन दरवाजा

जानकारी के अनुसार, विमान सुरक्षित रुप से रनवे पर लैंड कर चुका था और टर्मिनल को जोड़ने वाले रास्ते से धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा था. इसी दौरान एक पुदुक्कोट्टई के निवासी यात्री ने अचानक विमान का आपतकालीन निकास द्वार खोल दिया. हालांकि उस समय विमान पूरी तरह से नहीं रुका था, जिस कारण एक बड़ा हादसा हो सकता था. वहीं इमरजेंसी दरवाजा खुलते ही विमान के कॉकपिट में चेतावनी का अलार्म बज गया. जिसके बाद पायलट ने तुरंत अपनी सूझबूझ से विमान को रोक दिया और हवाई अड्डा के अधिकारियों को इसकी सूचना दी. इसके साथ ही पायलट ने आधिकारिक शिकायत भी दर्ज कराई.

इसे भी पढ़े: कपिल शर्मा के कैप्स कैफे के पास चौधी बार फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

घटना की सूचना मिलते ही हवाई अड्डे पर तैनात सभी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान हरकत में आ गए. वहीं सशस्त्र अधिकारियों और बम निरोधक दस्ते के विशेषज्ञों के साथ एक टीम मौके पर पहुंची. जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने विमान के अंदर जाकर आरोपी यात्री को अपने हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ कर रही है.

आरोपी के खिलाफ कार्रवाई

मामले को लेकर अधिकारियों ने कहा कि वे इसकी गहनता से जांच कर रहे है कि आखिर यात्री ने ऐसा क्यों किया. साथ ही इसका भी आकलन किया जा रह है कि क्या यात्री मानसिक तनाव या स्वास्थ्य की किसी समस्या से गुजर रहा है, जिस कारण से उसने ऐसा आत्मघाती और अवैध कदम उठाया. आपको बता दें कि विमान नियमों के दौरान टैक्सीवे या उड़ान के दौरान बिना किसी आपात स्थिति के इमरजेंसी गेट खोलना एक गंभीर अपराध है. क्योंकि इससे विमान के दबाव पर असर और यात्रियों की जान जोखिम में पड़ सकती है. वहीं आरोपी के खिलाफ नागरिक उड्डयन सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है और उसे नौ-फ्लाई लिस्ट में भी डाला जा सकता है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर