एयरनाउ डेस्क : शनिवार को बोलिविया में एयर फोर्स का एक हरीकुलीयस विमान घटनाग्रस्त हो गया। करन्सी से भरा ये विमान एल आलटो शहर में क्रैश हुआ। क्रैश में 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 30 से ज़्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये प्लेन देश के सेंट्रल बैंक के नोट लेकर जा रहे था, और मौसम खराब होने की वजह से ये हादसा हुआ । दरअसल ये प्लेन जब लैंड कर रहा था तो रनवे पर पहुंचते ही स्लिप कर गया और रनवे से हट कर, पास की बिजी रोड पर जा गिरा, जिसकी वजह से हादसा और बड़ा हो गया। रोड पर मौजूद 15-20 गाड़ियां भी इसके चपेट में आ गई, और पूरा इलाके में डिस्ट्रक्शन हो गया है। हादसे के बाद प्लेन का मलबा, सारी टूटी कारें और इंसान की लाशें रोड पर बिखर गई। साथ ही प्लेन में देश के सेंट्रल बैंक की जितनी भी करन्सी थी वो सब भी रोड पर बिखर गई, जिसके वजह से वहाँ और अफरा तफरी मच गई। नोट बिखरा देख वहाँ लोगों की संख्या और बढ़ गई, क्योंकि सब नोट उठाने पहुँच गए।
क्रैश के बाद सड़क की आवा जाही भी बाधित हो गई और साथ ही एयरपोर्ट को भी कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है । बोलीविया की नैशनल एयरलाइन ने बयान जारी कर ये साफ कर दिया है, कि, ये प्लेन जो क्रैश हुआ वो उनका नही है बल्कि एयर फोर्स का है। फिलहाल ये हादसा कैसे हुआ इसकी जांच चल रही है, अधिकारियों ने भी जिनकी जान गई है उनकी पुष्टि करना शुरू कर दिया है, और घायलों का इलाज फिलहाल अस्पताल में चल रहा है।

