Tuesday, July 21, 2026

महाराष्ट्र ATS का बड़ा ऑपरेशन: यवतमाल और अहिल्यानगर में 21 ठिकानों पर छापेमारी

मुंबई: महाराष्ट्र में आतंकी गतिविधियों की आशंका को लेकर महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) ने बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया। टीम ने यवतमाल जिले के पुसद और उमरखेड़ समेत कई इलाकों और अहिल्यानगर में कुल 21 ठिकानों पर तलाशी ली। ATS को इनपुट मिला था कि कुछ युवाओं को आतंकी संगठनों से जोड़ने और उन्हें सक्रिय करने की कोशिश की जा रही है। इसी जानकारी के आधार पर टीमों ने संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी शुरू की।

कई इलाकों में एक साथ सर्च ऑपरेशन

मुंबई ATS की टीमों ने सुबह से ऑपरेशन चलाया। पुसद और उमरखेड़ में 14 जगहों पर तलाशी। अहिल्यानगर में 7 जगहों पर छापेमारी। टीम ने संदिग्ध घरों और ठिकानों की जांच की और जरूरी दस्तावेज व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की पड़ताल की। ATS अधिकारियों के मुताबिक ऑपरेशन अभी जारी है। तलाशी के दौरान मिले सामान की जांच की जा रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा सकती है।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

इस कार्रवाई के बाद महाराष्ट्र में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह की आतंकी साजिश को समय रहते रोकने के लिए सख्ती से निगरानी की जा रही है। ATS की यह कार्रवाई राज्य की सुरक्षा के लिहाज से अहम मानी जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ होगा कि संदिग्ध गतिविधियों के पीछे कौन लोग शामिल थे और उनका उद्देश्य क्या था।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर