पलामू: पलामू के उपायुक्त DC दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बुधवार को चैनपुर और नीलांबर-पीतांबरपुर अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अंचल में चल रही SIR प्रक्रिया का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Highlights:
फॉर्म-6 के निष्पादन पर विशेष जोर
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने फॉर्म-6 के त्वरित और सटीक निष्पादन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी योग्य युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। डीसी ने स्पष्ट किया कि आधार कार्ड, पहचान पत्र, पासपोर्ट और भूमि से संबंधित निर्धारित दस्तावेजों की विधिवत जांच कर पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल किया जाए।
साथ ही, उपायुक्त ने क्षेत्र में कार्यरत BLO (बीएलओ) और सुपरवाइजरों को SIR से संबंधित सभी कार्यों को तय समयसीमा के भीतर पूरी पारदर्शिता के साथ निष्पादित करने की हिदायत दी।


