Tuesday, November 3, 2026

राजस्थान के स्कूलों में बड़ा बदलाव, अब अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

राजस्थान : राजस्थान के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों और अभिभावकों के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने CBSE पैटर्न को अपनाते हुए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत अब जुलाई के बजाय अप्रैल से करने का फैसला लिया है। इस फैसले के तहत इस साल परीक्षाएं और रिजल्ट भी पहले जारी किए जाएंगे, ताकि सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के सत्र में एकरूपता लाई जा सके। इस बार छात्रों का रिजल्ट करीब डेढ़ महीने पहले, यानी 30 मार्च को जारी किया जाएगा। अब तक हर साल रिजल्ट 16 मई को घोषित किया जाता था। रिजल्ट जारी होने के बाद 1 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू कर दिया जाएगा। इसे लेकर शिक्षा विभाग की ओर से आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

थर्ड टेस्ट भी पहले होंगे

शैक्षणिक कैलेंडर में बदलाव के तहत थर्ड टेस्ट भी पहले कराए जाएंगे। पहले ये परीक्षाएं 5 से 7 फरवरी के बीच प्रस्तावित थीं, लेकिन अब इन्हें जनवरी के अंतिम सप्ताह में 27 और 28 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। हालांकि, इन परीक्षाओं के लिए सिलेबस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। छात्र-छात्राओं को पूरे सिलेबस के आधार पर ही परीक्षा देनी होगी।

बदलाव की वजह क्या है

अब तक राजस्थान के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र जुलाई से शुरू होता था, जबकि प्राइवेट स्कूलों में अप्रैल से पढ़ाई शुरू हो जाती थी। इसी अंतर की वजह से सरकारी स्कूलों में एडमिशन लगातार कम हो रहे थे। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि सत्र में देरी के कारण अभिभावक बच्चों का दाखिला प्राइवेट स्कूलों में करा देते थे। इसी समस्या को देखते हुए राजस्थान सरकार ने सरकारी स्कूलों का शैक्षणिक कैलेंडर बदलने का फैसला लिया है, ताकि दोनों तरह के स्कूलों में एक साथ सत्र शुरू हो सके और सरकारी स्कूलों में भी एडमिशन बढ़ाया जा सके।

कैसे लिया गया फैसला

यह बदलाव माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से राज्य सरकार को भेजे गए प्रस्तावों के आधार पर किया गया है। शिक्षा विभाग ने प्राइवेट स्कूलों पर कार्रवाई करने के बजाय अपने ही शैक्षणिक कैलेंडर में बदलाव को बेहतर विकल्प माना। शिक्षा विभाग का मानना है कि अप्रैल से सत्र शुरू होने पर सरकारी स्कूलों में पढ़ाई समय पर शुरू होगी, छात्रों को नुकसान नहीं होगा और एडमिशन की संख्या बढ़ेगी। साथ ही सरकारी स्कूलों को भी CBSE पैटर्न के अनुरूप लाने में मदद मिलेगी। इस फैसले से आने वाले समय में राजस्थान के सरकारी स्कूलों की स्थिति मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर