हजारीबाग : हजारीबाग जिले के टाटीझरिया थाना क्षेत्र में 20 लाख रुपये की फिरौती के लिए अपहरण करने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस दौरान हथियार और एक अपहृत व्यक्ति को सकुशल बरामद किया गया। 6-7 नवंबर 2025 की रात टाटीझरिया थानांतर्गत ग्राम मायापुर स्थित एस0एम0 पॉलीफार्म में कार्यरत मुंशी गोपाल कुमार को उसके काले रंग के पैशन प्रो मोटरसाइकिल (जेएच-02ए0जे0 4311) सहित अज्ञात अपराधियों द्वारा अपहरण कर लिया गया था,अपहरणकर्ताओं ने गोपाल कुमार के परिजन से मोबाइल फोन पर संपर्क कर 20 लाख रुपये की फिरौती की मांग की। इस संबंध में टाटीझरिया थाना में कांड संख्या 47/25, दिनांक 07.11.2025 को दर्ज किया गया था
पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विष्णुगढ़ के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया।एसआईटी टीम ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी की।18 नवंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि अरुण मंडल गैंग के सदस्य हथियार लेकर काला रंग का पैशन प्रो मोटरसाइकिल से किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए टाटीझरिया की ओर जा रहे हैं।सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आंगो थाना क्षेत्र चपरहा जंगल में वाहनों की चेकिंग के दौरान टाटीझरिया की ओर आ रही पैशन प्रो मोटरसाइकिल (जेएच-02ए0जे0 4311) को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस को देखकर अपराधी भागने लगे। एसआईटी टीम ने उनका पीछा कर दोनों को पकड़ लिया।पूछताछ में दोनों ने अपना नाम अरुण मंडल और रोहित कुमार बताया।उनके पास से दो देशी कारतूस, पिस्तौल, जिंदा गोली, मोबाइल फोन और ए0के0 गैंगवार संगठन के हाथ से लिखे दो पर्चे बरामद हुए।
Also Read : नीतीश कुमार 20 नवंबर को दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ, पीएम भी रहेंगे मौजूद : जीतनराम मांझी


