Saturday, October 31, 2026

नीतीश कुमार 20 नवंबर को दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ, पीएम भी रहेंगे मौजूद : जीतनराम मांझी

बिहार : केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के प्रमुख जीनतराम मांझी ने कहा है कि एनडीए में मंत्री पद के बंटवारे पर सहमति बन गई है और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री होंगे. समाचार एजेंसी पीटीआई से जीतनराम मांझी ने कहा, “सबकुछ तय हो चुका है. आपस में बातचीत हुई है. बीजेपी को 89 सीटें आई हैं और जेडीयू को 84 (85), इसी अनुपात में मंत्री पद भी बांटा गया है. नीतीश कुमार जी मुख्यमंत्री होंगे.”

उन्होंने कहा कि सरकार बनाने को लेकर एनडीए की संयुक्त बैठक संभवतः 19 नवंबर को होगी. इसी बैठक में एनडीए का नेता चुना जाएगा. जीतनराम मांझी ने बताया कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शपथ ग्रहण समारोह के लिए समय दे रखा है. बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने राज्य की 243 सीटों में से 202 पर जीत दर्ज की है. महागठबंधन के खाते में महज़ 35 सीटें आई हैं.

Also Read : अयोध्या राममंदिर के शिखर पर 25 नवंबर को फहरेगा विशेष ध्वज, PM मोदी करेंगे ध्वजारोहण

भाजपा ने बनाया केंद्रीय पर्यवेक्षक

उधर भाजपा ने बिहार में बीजेपी विधायक दल के नेता के चयन को लेकर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाने का ऐलान किया है. इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने एक पत्र जारी कर यह जानकारी दी है. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को सह पर्यवेक्षक बनाया गया है. बिहार चुनाव में बीजेपी ने 101 सीटों पर चुनाव लड़कर 89 सीटें जीती है और वह विधानसभा में सबसे बड़े दल के रूप में सामने आई है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर