Tuesday, September 15, 2026

भारत में नहीं खेलेगा बांग्लादेश, टी20 वर्ल्ड कप से नाम लिया वापस

नई दिल्ली: ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के बीच मतभेद के कारण बांग्लादेश की टीम के टूर्नामेंट में खेलने से मना कर दिया है। दरअसल बांग्लादेश ने अपनी टीम के मैचों को भारत में खेलने से इनकार करते हुए यह मांग की थी कि उनके सभी मैच भारत के बजाय श्रीलंका में कराए जाएं। BCB ने यह मांग सुरक्षा और राजनीतिक स्थितियों को लेकर जताई थी, खासकर हालिया आईपीएल से मुस्ताफिजुर रहमान को बाहर किए जाने के फैसले के बाद यह मामला और बढ़ गया। हालांकि ICC ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुई बोर्ड मीटिंग में बांग्लादेश की यह मांग खारिज कर दी। केवल पाकिस्तान और बांग्लादेश ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया, जबकि बाकी सभी सदस्यों ने इसका विरोध किया। ICC ने कहा कि भारत में मैचों के आयोजन से संबंधित सभी सुरक्षा रिपोर्टों और स्थानीय इंतज़ामों की समीक्षा में कोई गंभीर खतरा नहीं पाया गया और शेड्यूल को बदलना अब संभव नहीं है।

BCB को मिला था अल्टीमेटम

ICC ने BCB को 24 घंटे का नोटिस देते हुए निर्देश दिया था कि वह तय शेड्यूल के अनुसार भारत में खेलने के लिए सहमति दे, अन्यथा बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर भी किया जा सकता है। ICC ने कहा है कि अगर ऐसा हुआ तो उनकी जगह किसी अन्य टीम, जैसे कि स्कॉटलैंड, को शामिल किया जा सकता है।

पाकिस्तान का रुख

इस मुद्दे पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने स्पष्ट किया है कि वह बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा है, लेकिन खुद टी20 वर्ल्ड कप से बहिष्कार नहीं करेगा। PCB ने कहा है कि यदि सुरक्षा या राजनीतिक कारणों से बांग्लादेश परेशान है, तो वह उसके रुख को समझता है, पर अपना फैसला अलग रखेगा।

क्रिकेट जगत में यह विवाद खेल के राजनीतिकरण को लेकर बहस का विषय बन गया है। विवाद का असर न केवल टूर्नामेंट के आयोजन पर बल्कि विभिन्न देशों के क्रिकेट बोर्डों के बीच सामंजस्य पर भी पड़ा है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर