रांची : झारखंड के पूर्व मंत्री और झारखण्ड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य बंधु तिर्की ने नई दिल्ली में कांग्रेस सांसद व संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल से मुलाकात की और झारखण्ड में संगठनात्मक मामलों पर चर्चा की. बंधु तिर्की ने कांग्रेस महासचिव से हुई अपनी बातचीत को सकारात्मक बताया है.
इसे भी पढ़ें : भाजपा एसआईआर में गड़बड़ी करते पकड़े जाने के बाद बौखलाहट में मनगढंत आरोप मढ़ रही : झामुमो
इस संबंध में बंधु तिर्की ने कहा कि केसी वेणुगोपाल ने उनसे झारखण्ड कांग्रेस के संदर्भ में अनेक जानकारियों के साथ-साथ संगठन सृजन और जारी गतिविधियों के अतिरिक्त जन सरोकार के मामले में जारी गतिविधियों की जानकारी ली. वेणुगोपाल ने पार्टी के अतिरिक्त जनहित और पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं के मामले में अनेक महत्वपूर्ण दिशानिर्देश दिये.

