Tuesday, July 21, 2026

बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती की तबीयत बिगड़ी, टीएमएच में भर्ती

जमशेदपुर : झारखंड के बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। जानकारी के अनुसार, विधायक को गुरुवार देर रात सीने में तकलीफ हुई। परिजनों और समर्थकों ने तुरंत उन्हें जमशेदपुर स्थित टीएमएच पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करने का निर्णय लिया।

डॉक्टरों की टीम कर रही निगरानी

समीर मोहंती की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। उन्हें स्पेशल वार्ड में रखा गया है और सभी जरूरी चिकित्सकीय जांचें की जा रही हैं। डॉक्टरों ने बताया कि आगे की रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर स्पष्ट जानकारी दी जा सकेगी।

पार्टी कार्यकर्ताओं में चिंता

बहरागोड़ा के विधायक के बीमार होने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे। सभी ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर