Friday, October 30, 2026

JSSC CGL रद्द होने पर बाबूलाल मरांडी ने छात्रों को दी बधाई, आदित्य साहू ने कहा – CBI जांच के बिना छात्रों की जीत अधूरी

रांची : जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में विगत 23 दिनों से आंदोलन कर रहे छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं। आपने अपने दृढ़ संकल्प, एकता और जीवटता का परिचय देते हुए सरकार को झुकने पर मजबूर किया, यह कहना है भाजपा नेता व झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का, सोमवार को विशेष कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह घोषणा की. बाबूलाल मरांडी मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अपनी प्रतिक्रिया एक्स पर पोस्ट लिखकर दी.

इसे भी पढ़ें : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा रद्द होने पर छात्रों ने मनाया जश्न, कहा – सीबीआई जांच की घोषणा तक जारी रहेगा आंदोलन

JSSC-CGL रद्द होना बड़ी जीत

बाबूलाल मरांडी ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, “JSSC-CGL का रद्द होना आपकी बड़ी विजय है। जो मुख्यमंत्री दंभ के साथ छात्रों के आरोपों को झुठला रहे थे, आज वही मुँह लटकाकर आपकी बात मानने को विवश हुए हैं। लेकिन सरकार द्वारा CBI जांच का आदेश नहीं दिया जाना साफ दर्शाता है कि सरकार की मंशा अभी भी ठीक नहीं है। परीक्षा रद्द होना महज एक चरण है।

निष्पक्ष जांच जरूरी

JSSC-CGL में नौकरी बेचने के आरोपों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मित्र विनोद सिंह की कथित संलिप्तता, JSSC के तत्कालीन अधिकारियों नीरज सिन्हा, सुधीर गुप्ता, प्रशांत और मुख्यमंत्री आवास की भूमिका की निष्पक्ष जांच जरूरी है।JPSC परीक्षाओं की धांधली में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और गिरिडीह झामुमो जिलाध्यक्ष की भूमिका से जुड़े आरोपों की भी जांच होनी चाहिए।

परीक्षा रद्द होना पहला चरण

उन्होंने आगे लिखा, “जब तक CBI जांच नहीं होगी, इस पूरे सिस्टम में जमा ‘कोढ़’ साफ नहीं होगा। अगर दोषियों पर निर्णायक कार्रवाई नहीं हुई, तो व्यवस्था में बैठे लोग फिर युवाओं की नौकरियां बेचने का दुस्साहस करेंगे। परीक्षा रद्द होना पहला चरण है, CBI जांच और दोषियों पर निर्णायक कार्रवाई ही छात्रों के संघर्ष की वास्तविक जीत होगी।”

आदित्य साहू ने ये कहा

इधर झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद आदिय साहू ने कहा कि टीडीपीएल की सारी परीक्षाएं रद्द, जेएसएससी सीजीएल परीक्षा रद्द किए जाने सहित सरकार का फैसले को बताया नाकाफी है, ऐसै में सीबीआई जांच की मांग पूरी हुए बिना छात्रों की जीत अधूरी है.

उन्होंने कहा जब तक पिछले सात साल की सभी भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई जांच नहीं तब तक मांग अधूरी। केवल परीक्षा रद्द होने से ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं। सीबीआई जांच की मांग पूरी होने तक भाजपा छात्रों के साथ हर लोकतांत्रिक आंदोलन में साथ है खड़ी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर