रांची: झारखंड की राजधानी रांची में 24 दिनों से जारी छात्र आंदोलन के दबाव में आज सोमवार को आखिरकार सरकार ने JSSC-CGL परीक्षा को रद्द करने का ऐलान किया. सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि 2014 से जितनी भी छोटी बड़ी गलतियां हुई हैं सभी की जांच होगी. प्रोजेक्ट भवन में विशेष कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा को रद्द करने का ऐलान किया है. इसे छात्रों की बड़ी जीत माना जा रहा है.
Highlights:
सीएम की घोषणा के बाद धरनास्थल के रूप में पूरे देश में दूसरे जंतर-मंतर के रूप में चर्चित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्र बेहद उत्साहित नजर आए. झारखंड CM हेमंत सोरेन ने कहा, “आज कैबिनेट ने JSSC-CGL को भी रद्द करने का निर्णय लिया है. 2014 से जितनी भी छोटी बड़ी गलतियां हुई हैं सभी की जांच होगी.” वहीं रांची में आंदोलन कर रहे छात्रों ने “बड़ी लड़ाई में जीत” के बाद मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा – “अभी CBI जांच की मांग नहीं मानी गई है और जब तक CBI जांच की मांग नहीं मानते हैं, हम लोग आंदोलन करते रहेंगे।”
इसे भी पढ़ें : जेएसएससी सीजीएल रद्द, सीएम ने कहा – 2014 से अबतक की सारी परीक्षाओं की होगी जांच, आंदोलनरत छात्रों ने मनाया जश्न
आंदोलन जारी रहेगा
इधर सरकार की तरफ से प्रदर्शनकारी छात्रों की परीक्षा रद्द करने की मांग मानने के बाद छात्र नेता रवींद्र पासवान ने कहा, “अभी CBI जांच की मांग नहीं मानी गई है और जब तक CBI जांच की मांग नहीं मानते हैं, हम लोग आंदोलन करते रहेंगे। हम लोग एक बड़ी लड़ाई जीते हैं मगर इसमें अभी और भी कुछ बाकी है… हम मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद करना चाहते हैं जिन्होंने 24 दिन बाद हमारी मांग सुनी लेकिन भी अभी भी सवाल है कि जब तक CBI जांच नहीं होगी, हम लोग अनशन करते रहेंगे।”
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा
JSSC-CGL परीक्षा और TDPL द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं के रद्द होने की घोषणा के बाद छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा, “हमारे सिस्टम में जो गड़बड़ी थी और जो धांधली हुई थी, उस पर कार्रवाई हुई है और जिस मकसद से हम लोग संघर्ष कर रहे थे, जान को जोखिम में डालकर आंदोलन कर रहे थे और हमारी मांगों को पूरा किया गया है मगर इसमें खुशी की बात नहीं है क्योंकि अभी बहुत लड़ाई बाकी है… हम सरकार को भी धन्यवाद करते हैं… अभी पूरे शिक्षा प्रणाली को सुधारने को लेकर हमारा संघर्ष जारी रहेगा।”

