Thursday, July 23, 2026

परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा के नाम से साइबर ठगी का प्रयास, मंत्री ने लोगों से की अपील

रांची : परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी पेज बनाए जाने का मामला सामने आया है। इस फर्जी अकाउंट के जरिए लोगों से संपर्क कर ठगी की कोशिश की जा रही है। मंत्री दीपक बिरुवा के नाम और फोटो का दुरुपयोग करते हुए असामाजिक तत्व लोगों से पहले उनका मोबाइल नंबर मांग रहे हैं। इसके बाद खुद को किसी CRPF अधिकारी का परिचित बताकर सेकेंड हैंड घरेलू सामान बेचने का झांसा दिया जा रहा है।

बातचीत के दौरान यह कहा जा रहा है कि संबंधित अधिकारी का तबादला हो गया है, इसलिए कम दाम में सामान बेचा जा रहा है। इस संबंध में मंत्री दीपक बिरुवा ने आम लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर स्पष्ट कहा है कि इंटरनेट मीडिया पर चल रहा यह पेज पूरी तरह फर्जी है और उसका उनसे या उनके कार्यालय से कोई संबंध नहीं है। मंत्री ने लोगों से अनुरोध किया है कि ऐसे किसी भी फर्जी अकाउंट से कोई लेन-देन न करें।

मंत्री ने दर्ज कराई शिकायत

मंत्री ने इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को भी दी है और फर्जी पेज बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह न सिर्फ ठगी का मामला है, बल्कि एक जनप्रतिनिधि की पहचान का गलत इस्तेमाल कर आम जनता को गुमराह करने की गंभीर साजिश है।

बताया जा रहा है कि इस तरह के फर्जी अकाउंट के जरिए पहले भी कई लोग ठगी का शिकार हो चुके हैं। साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा सरकारी पद या सुरक्षा बल का हवाला देकर संपर्क करने पर तुरंत सतर्क हो जाना चाहिए। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे मामलों की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या साइबर सेल को दें और फर्जी अकाउंट को रिपोर्ट करें।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर