Saturday, October 31, 2026

झारखंड में मानसून के प्रवेश करते ही कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, लोगों से मौसम विभाग की अपील

रांची: झारखंड के मॉनसून के प्रवेश करते ही रांची समेत राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश के साथ तेज हवा और वज्रपात शुरु हो गई. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले 2-3 दिनों में मॉनसून पूरे राज्य में फैल जाएगा. बीते शनिवार को पूर्वी सिंहभूम में 24 मिमी बारिश हुई. वहीं रांची में दोपहर के 12 बजे के बाद तेज हवा और वज्रपात के साथ 5 मिमी बारिश हुई. यह मौसम लगातार कुछ दिनों तक बनी रह सकती है.

3 दिनों तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने झारखंड के विभिन्न हिस्सों में अगले 3 दिनों तक में मॉनसून बारिश की संभावना जताई है. 14 जून यानी आज आसमान में आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों में बारिश भी हो सकती है. रांची में आज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रह सकती है. वहीं 15 जून यानी कल बादल छाने के साथ उत्तर-पश्चिमी भाग को छोड़कर बाकी के क्षेत्रों में हल्की मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

इसे भी पढ़े: बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा के पहले दिन अभ्यर्थियों का पाटलिपुत्र स्टेशन पर प्रदर्शन के दौरान ट्रेनों में तोड़फोड़

जिलों में येलो अलर्ट जारी

विभाग ने 16 जून को चतरा, कोडरमा, गिरिडीह और हजारीबाग को छोड़कर अन्य कई स्थानों में हल्की मध्यम बारिश के साथ आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे. मौसम का कहर लगातार कुछ दिनों तक बना रहेगा. वहीं 19 जून को विभाग ने कई जिलों में बादल छाए रहने के साथ तेज हवा, मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश का संभावना जताई है. जिसे लेकर इन जिलों में येलो अलर्ट जारी है. इस दौरान विभाग ने लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की है ताकि किसी भी दर्दनाक घटना से बचा जा सकें.

इसे जरुर देखें: 

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर