Wednesday, November 4, 2026

अमेरिका से भारत लाया गया लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल, NIA ने कस्टडी में लिया

न्यूज डेस्क: कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई और NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल अनमोल बिश्नोई आखिरकार भारत लौट आया है. अमेरिका से डिपोर्ट किए गए अनमोल को बुधवार सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया. एयरपोर्ट पर लैंड होते ही NIA की टीम ने उसे हिरासत में ले लिया, जहां से उसे सीधे पटिलाया हाउस कोर्ट ले जाया जाएगा. अनमोल पर बाबा सिद्दीकी हत्याकांड, सिद्धू मूसे वाला मर्डर और सलमान खान के घर पर फायरिंग जैसे कई हाई-प्रोफाइल केसों में आरोप हैं.

जानकारी के अनुसार, अनमोल अप्रैल 2022 में फर्जी पासपोर्ट की मदद से भारत से भागा था. वह नेपाल, दुबई, केन्या होते हुए अमेरिका पहुंच गया था, वह से कनाडा के बीच घूमता रहा. बाद में उस पिछले सा अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट ने कैलिफोर्निया में हिरासत में ले लिया था और तब से वह स्थानीय पुलिस की कस्टडी में था.

अब मंगलवार को अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट ने में 200 लोगों को भारत डिपोर्ट किया है, जिसमें अनमोल विश्ननोई भी शामिल है. इन प्रवासियों में पंजाब के दो वांटेड अपराधी भी हैं, जबकि बाकी 197 अवैध प्रवासी हैं. एयरपोर्ट पर NIA की टीम ने अनमोल को हिरासत में ले लिया. सूत्रों के अनुसार, पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी के बाद NIA उसकी कस्टडी लेगी. उसके खिलाफ 18 से ज्यादा केस दर्ज हैं, जिनमें हथियारों की आपूर्ति और लॉजिस्टिक सपोर्ट का आरोप हैं. NIA अधिकारी ने कहा, ‘अनमोल लारेंस विश्नोई का मुख्य ओवरसीज हैंडलर था. वह एक्सटॉर्शन, थ्रेट्स और असाइनमेंट्स को एन्क्रिप्टेड चैनलों से कंट्रोल करता था. अब उसकी कस्टडी में कई राज खुलेंगे.’

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर