Thursday, October 29, 2026

पलामू में बेटी के प्रेम संबंध से नाराज पिता ने टांगी से काटकर बेटी को मार डाला, आरोपी फरार

न्यूज डेस्क: पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में बेटी के प्रेम संबंध से नाराज पिता ने अपनी ही बेटी को टांगी से काट डाला. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलने ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले में छानबीन की और मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

प्रेम संबंध से नाराज थे पिता

जानकारी के अनुसार, लोहरा गांव के निवासी अगस्त कुमार अपनी बेटी के प्रेम संबंध को लेकर काफी नाराज थे. पिता ने  उसे कई बार मोबाइल फोन पर बात करते हुए देखा था और उसके फोन पर प्रेमी के साथ कुछ फोटो भी देखा था. रविवार देर रात अंजली अपने कमरे में सोई हुई थी, इसी क्रम में पिता बेटी के कमरे में पहुंचे और उसे टांगी से काट डाला. जिससे अंजली की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता फरार हो गया. घटना के समय मौके पर अंजलि का भाई और मां घर पर मौजूद थे. घटना के बाद गांव में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए.

इसे भी पढ़े: महाराष्ट्र में 1000 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, 8 युवकों की मौके पर ही मौत

घटना में इस्तेमाल टांगी बरामद 

पुलिस ने घटना के संबंध में ग्रमीणों से पूछताछ की जिसमें उन्होंने बताया कि पिता ने बेटी के मोबाइल में लड़के के साथ कुछ फोटो देखे थे. जिस कारण से वह अपनी बेटी से काफी नाराज थे. इस वजह से ही उसने ऐसी घटना के अंजाम दे दिया. वहीं, घटना को लेकर थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने कहा कि ऑनर किलिंग की घटना हुई है. पिता ने टांगी से अपनी ही बेटी की हत्या कर दी है. पुलिस मामले में आगे की छानबीन कर रही है. घटना के बाद से आरोपी फरार है. पुलिस ने कहा कि घटना में इस्तेमाल हुई टांगी बरामद कर लिया गया है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर