Tuesday, September 15, 2026

पटना-आरा मार्ग पर अनियंत्रित ट्रक ने टेम्पो को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 7 लोगों की हुई मौत

पटना : बिहार के पटना जिले में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। मनेर दरगाह में उर्स मेला देखकर टेम्पू से घर लौट रहे लोगों को एक अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा बिहटा आरा मुख्य मार्ग पर परेव, लेखन टोला के समीप हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

आधा दर्जन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत

हादसे में ऑटो सवार आधा दर्जन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में इलाज के दौरान एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ गई। सूचना मिलते ही बिहटा थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है।

ऑटो में सभी लोग एक ही परिवार के थे

मृतकों की पहचान भोजपुर जिले के आरा के चिक टोली निवासी गुड्डू कुमार (33), मोहम्मद इम्तियाज उर्फ बुलेट (30), मोहम्मद सहजाद (22), दौलतपुर निवासी मोहम्मद शहजाद की तीन वर्षीय पुत्री शफना और डेढ़ वर्षीय पुत्र मोहम्मद अस्फी के रूप में हुई है। अन्य मृतक की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ऑटो में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे और मनेर दरगाह से उर्स मेला देखकर रविवार सुबह आरा लौट रहे थे। इसी दौरान आरा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने लेखन टोला के पास ऑटो को टक्कर मार दी।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर