Monday, October 5, 2026

50 हजार की रिश्वत लेते सिल्ली सीओ ऑफिस का अमीन रंगेहाथ गिरफ्तार, 2 लाख नकद व 4 डिसमिल जमीन की थी मांग

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के सिल्ली में एसीबी की टीम ने गुरुवार को सीओ ऑफिस के अमीन विनोद लोहरा को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार अमीन ने एक जमीन की मापी करने के लिए 2 लाख रुपये नकद व 4 डिसमिल जमीन की मांग की थी. इस संबंध में पीड़ित ने अमीन विनोद लोहरा के खिलाफ एसीबी में लिखित शिकायत दर्ज कराई.

इसे भी पढ़ें : झारखंड हाईकोर्ट से सीएम हेमंत सोरेन को एक और मामले में लगा झटका, जवाब में देरी पर जुर्माना, जानें क्या है मामला

मिली शिकायत के बाद ACB ने मामले की जांच कराई तो लगाए गए आरोप सही पाए गए. इसके बाद ACB ने अमीन को रंगेहाथ पकड़ने के लिए गुरूवार को कार्रवाई की। तय कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को पीड़ित व्यक्ति रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 50 हजार रुपये लेकर अमीन विनोद लोहरा के पास पहुंचा. जैसे ही अमीन ने रिश्वत की रकम अपने हाथ में ली, तो मौके पर पूर्व से मौजूद एसीबी की टीम ने विनोद लोहरा को मौके पर ही रंगे हाथों धर दबोचा.

ACB की टीम आरोपी अमीन को गिरफ्तार कर अपने साथ रांची स्थित ACB मुख्यालय ले आई, जहां उससे आगे की पूछताछ की जाएगी और आवश्यक पूछताछ के बाद बीएनएस की सुसंगत कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा जाएगा.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर