ईरान: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव में अमेरिका ने ईरान को बड़ा झटका दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खार्ग आइलैंड पर बड़ा हमला किया है, जहां से ईरान का ज्यादातर तेल एक्सपोर्ट होता है। ट्रंप ने बताया कि इस हमले में ईरान की एक पनडुब्बी भी डूब गई है।
Highlights:
खार्ग आइलैंड ईरान के लिए खास
खार्ग आइलैंड फारस की खाड़ी में स्थित एक छोटा द्वीप है, लेकिन ईरान की अर्थव्यवस्था के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यहां से ईरान का 80-90% तेल निर्यात होता है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने फिलहाल द्वीप पर मौजूद तेल ढांचे को निशाना नहीं बनाया है, लेकिन अगर ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही में दखल देना जारी रखा तो यह फैसला बदला जा सकता है।
तेल टैंकरों को अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा
ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले तेल टैंकरों को जल्द ही अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा दे सकता है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ने हाल के हमलों में ईरान को बड़ा नुकसान पहुंचाया है और जरूरत पड़ने तक सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी।

