ईरान: अमेरिका ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर भारी भरकम इनाम की घोषणा की है। अमेरिकी विदेश विभाग ने अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई समेत ईरान के 10 सीनियर नेताओं और अधिकारियों की एक लिस्ट जारी की है जिसके तहत जो भी इनकी जानकारी देगा उनको 1 करोड़ डॉलर यानी लगभग 92.60 करोड़ रुपए का इनाम मिलेगा।
Highlights:
‘रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस’ में किया ऐलान
अमेरिकी विदेश विभाग ने अपने ‘रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस’ प्रोग्राम के तहत 1 करोड़ डॉलर के इनामों की घोषणा की. 13 मार्च को ‘रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस’ ने ‘X’ पर एक पोस्टर शेयर किया, जिसमें कुल 10 ईरानी नेताओं और अधिकारियो को ‘आतंकवादी’ करार दिया गया और उनके बारे में जानकारी मांगी गई.
लिस्ट में कौन कौन
इस लिस्ट में नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के अलावा सुप्रीम लीडर ऑफिस के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ अली असगर हेजाजी, सुप्रीम लीडर ऑफिस के मिलिट्री एडवाइजर मेजर जनरल याह्या रहीम सफवी, सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी अली लारीजानी, गृह मंत्री ब्रिगेडियर इस्कंदर मोमेनी, खुफिया और सुरक्षा मंत्री इस्माइल खतीब के नाम हैं. इनके अलावा, डिफेंस काउंसिल के सेक्रेटरी, सुप्रीम लीडर के एडवाइजर, सुप्रीम लीडर ऑफिस के मिलिट्री ऑफिस चीफ, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कमांडर भी अमेरिका की लिस्ट में शामिल हैं.

