Tuesday, September 15, 2026

धनबाद रिंग रोड मुआवजा घोटाला में 300 करोड़ की गड़बड़ी का आरोप, एसीबी की कार्रवाई में 16 गिरफ्तार

धनबाद : जिले में रिंग रोड जमीन अधिग्रहण मुआवजा घोटाला मामले में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई की है. एसीबी ने गुरुवार देर रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक ACB की टीम ने कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर 16 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए लोगों में भू-राजस्व विभाग से जुड़े अधिकारी और कई बिचौलिए शामिल बताए जा रहे हैं. यह मामला वर्ष 2014 में उजागर हुआ था. इसके बाद राज्य सरकार ने पहले इसकी जांच निगरानी ब्यूरो और बाद में एसीबी को सौंपी.

मामले की शुरुआती जांच में गड़बड़ी की पुष्टि होने पर तत्कालीन जिला भू-अर्जन पदाधिकारी उदयकांत पाठक, लाल मोहन नायक समेत कई अधिकारी निलंबित भी हुए. कहा जा रहा है कि धनबाद में रिंग रोड निर्माण के लिए हुए अधिग्रहण मामले में मुआवजा भुगतान के दौरान बड़ी अनियमितताएं सामने आईं. मुआवजा राशि के वितरण में बड़े पैमाने पर हेराफेरी किया गया। कहा जा रहा है कि यह घोटाला करीब 300 करोड़ रुपये का है. ACB की यह कार्रवाई इस मामले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है. इधर न्याय की उम्मीद में अब तक छह से अधिक रैयतों की मौत भी हो चुकी है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर