Wednesday, October 28, 2026

17 राज्यों में 9 जून को आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी, जाने मौसम का हाल

न्यूज डेस्क: देश के कई राज्यों में आज यानी 9 जून को मौसम विभाग ने भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया है. जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. झारखंड, बिहार, ओडिशा, कर्नाटक, असम, पश्चिमी बंगाल, केरल, तमिलनाडु, नागालैंड, अशम, मिजोरम समेत लगभग 17 राज्यों में अगले 8 घंटों तक भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही 60-90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. वहीं 11-12 जून को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है जिसका प्रभाव उत्तर भारत के कई हिस्सों पर पड़ सकता है. जिससे आंधी-बारिश का दौर जारी रह सकता है.

इन राज्यों में मौसम का हाल जाने

दक्षिण-पश्चिमी मानसून तेजी से आगे बढ़कर महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ औऱ इलाकों को शामिल कर लिया है. भारत मौसम के अनुसार, अगले 3 दिनों में मानसून महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों के बाकी हिस्सों में परिस्थितियां आगे बढ़ सकती है. ऐसी स्थिति में IMD ने अगले 7 दिनों तक केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है. खासकर आज 9 जून को केरल और कर्नाटक में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है.

इसे भी पढ़े: राज्यसभा चुनाव : निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवाणी की राह मुश्किल, नामांकन में त्रुटि से फंसा पेंच

आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने केरल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तेलंगाना, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक, अरुणाचल में आज बारिश का अलर्ट जारी किया है.  दिल्ली में आसमान साफ रहने के साथ दिन में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. जबकि आज तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है. वहीं 10-11 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग ने 11 जून को तेज हवा, आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है.

यूपी और बिहार का मौसम 

यूपी के कानपुर, उन्नाव, फतेहपुर, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, अयोध्या, आगरा, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, बरेली, सहारनपुर में 10-14 जून तक बारिश का अलर्ट जारी है. 11-12 जून को पश्चिमी यूपी और  पूर्वी यूपी में तेज आंधी और वज्रपात की संभावना है. इस दौरान 50-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी.

बिहार के सहरसा, दरभंगा, समस्तीपुर, ईस्ट चंपारण, सीतामढ़ी, सिवान, गोपालगंज में आज गरज-चमक और  बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है. वहीं पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर, बेगूसराय पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया, किशनगंज में 10-12 जून तक छिटपुट से भारी बारिश हो सकती है और 50-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती हैं.

झारखंड, राजस्थान और हिमाचल में मौसम का हाल

राजस्थान के जयपुर, कोटा, भरतपुर, अलवर, दौसा, अजमेर में 11-14 जून तक आंधी-बारिश की संभावना है. जबकि जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, नागौर में धूल भरी आंधी चलेगी.

हिमालय के शिमला, मनाली, मंडी, कांगड़ा, चंबा, सोलन, सिरमौर में 12 जून तक गरज-चमक, ओलावृष्टि और बारिश होगी. जबकि ऊंचे  क्षेत्रों में मौसम तेजी से बदलेगा और राज्य के कई जिलों में 9-10 जून को हीटवेव जैसे हालात भी बन सकते हैं.

झारखंड की राजधानी रांची समेत जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर में 11-13 जून तक गरज-चमक और आंधी-बारिश की संभावना है. वहीं इस दौरान 50-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर