Saturday, October 31, 2026

अमेरिका में ऑपरेशन चेकमेट के तहत 30 भारतीय नागरिक गिरफ़्तार हुए, अवैध तरीके से रहने का आरोप

न्यूज डेस्क : अमेरिका में ऑपरेशन चेकमेट के तहत लगभग 30 भारतीय नागरिकों को गिरफ़्तार किया गया है. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, आरोप है कि ये लोग ग़ैरक़ानूनी तरीक़े से अमेरिका में रह रहे थे और ट्रक ड्राइवर के रूप में काम कर रहे थे. अधिकारियों ने बताया कि इन्हें जल्द ही देश से बाहर भेजा जाएगा.

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के आयोवा शहर में हुई गोलीबारी में संदिग्ध समेत सात लोगों की मौत

अमेरिका की कस्टम्स और बॉर्डर प्रोटेक्शन ने सोमवार को जानकारी दी कि 11 से 15 मई के बीच एरिज़ोना के युमा सेक्टर में बॉर्डर पेट्रोल एजेंटों ने 52 लोगों को पकड़ा. इनमें से 36 लोग सेमी-ट्रक चला रहे थे. गिरफ़्तार किए गए 36 ट्रक ड्राइवरों में से 30 भारत से थे. बाक़ी छह मेक्सिको, एल साल्वाडोर और रूस से थे.

इनके पास कैलिफ़ोर्निया, न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन और वर्जीनिया जैसे राज्यों से जारी किए गए कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस थे. कुछ के पास कोई लाइसेंस नहीं था. ज़्यादातर के पास रोज़गार की अनुमति वाले दस्तावेज़ थे, जो बाइडन प्रशासन के दौरान मिले थे लेकिन अब मान्य नहीं हैं. सभी को फ़ेडरल क़ानून के अनुसार प्रोसेस किया गया है और उन्हें देश से बाहर भेजा जाएगा.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर